पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ FIR, मस्जिद के अंदर शूट किया था वीडियो

हिंदी मीडियम में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर विवादों में हैं. लाहौर पुलिस ने सबा कमर और सिंगर बिलाल सईद के खिलाफ एक म्यूजिक वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की है.

Advertisement
सबा कमर सबा कमर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

लेजेंडरी एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर विवादों में हैं. लाहौर पुलिस ने सबा कमर और सिंगर बिलाल सईद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दरअसल सबा और बिलाल ने लाहौर की वजीर खान मस्जिद के अंदर एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था. इस म्यूजिक वीडियो का एक शॉर्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में निकाह का सीन दिखाया गया है जिसे लेकर पाकिस्तान के धार्मिक और राजनीतिक गलियारों से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है किऔर बिलाल सईद पर ईश्व-निंदा का केस होना चाहिए क्योंकि उन्होंने वजीर खान मस्जिद की पवित्रता का अनादर किया है. पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शिकायत को एडवोकेट सरदार फरहत मंजूर खान ने 13 अगस्त को पाकिस्तान पीनल कोड (पीपीसी) के सेक्शन 295 के तहत फाइल किया था. ये केस के अलावा बिलाल और इस म्यूजिक वीडियो के खिलाफ दर्ज किया गया है.

सबा ने भी सोशल मीडिया पर रखी अपनी बात

इस मामले पर ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो केवल एक सर्कुलर मूवमेंट था ताकि हम इस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर के लिए तस्वीरें खींच सके. इस वीडियो में एक शादीशुदा मैरिड कपल को उनके निकाह के ठीक बाद दिखाया गया है. इसके बावजूद अगर हमने ना चाहते हुए भी किसी की भावनाएं आहत की हों तो हम दिल से माफी मांगते हैं. सभी को प्यार और शांति.

Advertisement
गौरतलब है कि इस म्यूजिक वीडियो का नाम कुबूल है और ये 11 अगस्त को रिलीज हुआ था. हालांकि इस वीडियो से विवादित सीन को हटा दिया गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर सेशन कोर्ट ने सबा और बिलाल को अंतरिम जमानत दे दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement