पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाएगी सलमान की रेस-3, ये है वजह

ईद पर आने वाली सलमान खान की फिल्म रेस-3 को पाकिस्तानी दर्शक नहीं देख पाएंगे. जानें क्यों..

Advertisement
रेस 3 रेस 3

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

पाकिस्तान में भी सलमान खान की फैन फॉलोइंग भारत की ही तरह है. वहां भी दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्म रेस 3 का इंतजार है. लेकिन ईद पर आने वाली इस फिल्म को पाकिस्तानी दर्शक नहीं देख पाएंगे.

पाकिस्तान ने ईद के आसपास रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है. सलमान की फिल्म भी ईद पर ही आ रही है. पाकिस्तान की मंशा ईद पर अपने यहां बनने वाली फिल्मों को प्रमोट करना है.

Advertisement

इस बैन के संबंध में पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सिनेमाघरों के मालिकों को आदेश दिया है कि वे भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन ईद पर न करें. जानकारी के अनुसार, ये बैन ईद के दो दिन पहले और दो हफ्ते बाद तक प्रभावी रहेगा.

बता दें कि सलमान खान रेस सीरीज की तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं. जिसमें एक्शन और सस्पेंस का तड़का है. सलमान की इस फिल्म को इस साल की बड़ी रिलीज माना जा रहा है, लेकिन इस बैन के कारण सलमान के पाकिस्तानी फैन सिनेमाघर में उनकी फिल्म का लुत्फ नहीं ले पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »