पद्मावती मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी- 'ऐसा किस देश में होता है, छवि पर बट्टा लगा'

पद्मावती विवाद पर गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि इस पूरे मामले में भारत की छवि पर बट्टा लगा क्योंकि लोग अपने विचार व्यक्त नहीं कर पाए.

Advertisement
पद्मावती में दीपिका पादुकोण पद्मावती में दीपिका पादुकोण

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

पद्मावती विवाद पर गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि इस पूरे मामले में भारत की छवि पर बट्टा लगा क्योंकि लोग अपने विचार व्यक्त नहीं कर पाए. जस्टिस धर्माधिकारी ने कहा- यहां स्थिती ऐसी है, जहां मुख्यमंत्री कह रहा है कि हम फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. कल लोग मीटिंग नहीं बुला पाएंगे और ना ही अपने विचार व्यक्त कर पाएंगे.

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि यह अलग तरह का सेंसरशिप है, जो देश की छवि को खराब कर रहा है. बेंच ने कहा- कौन से देश में कलाकारों और परफॉर्म करने वालों को धमकी दी जाती है? यह दुखद है कि एक शख्स एक फिल्म बनाता है, कई लोग उसमें काम करते हैं, लेकिन वो लगातार मिल रही धमकियों के कारण फिल्म रिलीज नहीं कर पाता. हम क्या बन गए हैं?

दीपिका पादुकोण को मिली धमकियों पर बेंच ने कहा- आज लोग कह रहे हैं कि अगर कोई एक्ट्रेस को मार देगा तो हम उसे ईनाम देंगे. लोग यह कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं. इस देश में हम ऐसे स्थिती में आ गए हैं, जहां लोग अपनी बातें नहीं कह सकते.

जस्टिस धर्माधिकारी ने कहा- सबसे ज्यादा चिंताजनक लोकतांत्रिक देश के तौर पर भारत की छवि और प्रतिष्ठा है. हम सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं. हम ऐसी घटनाओं पर गर्व महसूस नहीं कर सकते.

Advertisement

बेंच नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पंसारे के रिश्तेदारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था. दाभोलकर की अगस्त 2013 में पुणे में और पंसारे की फरवरी 2015 में कोल्हापुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement