मीका सिंह की आवाज में पैडमैन का टाइटल ट्रैक रिलीज

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर पैडमैन फिल्म का दूसरा गाना 25 दिसंबर को रिलीज हो गया. यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है. गाने को मीका सिंह ने गाया है.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर पैडमैन फिल्म का दूसरा गाना 25 दिसंबर को रिलीज हो गया. यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है. गाने को मीका सिंह ने गाया है.

गान में अक्षय कुमार सेनेटरी नैपकिन बनाते और यूनाइटेड नेशन में मोटिवेशनल स्पीच देते दिख रहे हैं. म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है और गाना कौसर मुनीर ने लिखा है. इसके पहले फिल्म का गाना आज से तेरी रिलीज हो चुका है.

Advertisement

ट्रेलर की हुई खूब चर्चा

बता दें  अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'पैडमैन' का ट्रेलर भी लोगों ने बहुत पसंद किया था. ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के आवाज से होती है, जिसमें वो कहते सुनाई देते हैं कि अमेरिका के पास सुपरमैन है, बैटमैन है, स्पाइडरमैन है, लेकिन इंडिया के पास पैडमैन है. फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर लीड रोल में हैं. राधिका, अक्षय की पत्नी बनी हैं.

फिल्म में अक्षय सैनेटरी नैपकिन बनाने की मशीन बनाते हैं, जिससे सस्ते दाम पर गांव की महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन मुहैया कराई जा सके. हालांकि अक्षय के इस काम से उनकी पत्नी को शर्मिंदगी महसूस होती है. साथ ही गांववाले भी उनका मजाक उड़ाते हैं. दरअसल अक्षय देखते हैं कि पीरियड्स में महिलाएं कपड़ा यूज करती हैं, जिससे उन्हें बीमारियां होती हैं. इसलिए वो उनके लिए सैनेटरी नैपकिन बनाना शुरू करते हैं.

Advertisement

कहां शूट हुई है फिल्‍म

'पैडमैन' यूनाइटेड नेशन में शूट होने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म है. इसके पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग वहां हुई थी. गांव के दिखाए गए सीन मध्‍यप्रदेश के के जिला खरगोन के महेश्वर में हुई है. महेश्वर की बुनकरों की संस्था रेवा सोसायटी में फिल्म का गाना शूट किया गया जो फिल्म की स्टोरी पर बनाया गया है. शूटिंग को लेकर अक्षय ने ट्वीट भी किया कि पिछले साल गंगा किनारे था इस साल नर्मदा किनारे हूं.

देखें गाना:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »