हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों कलाकारों को आजकल साथ में समय बिताते देखा जा सकता है. हाल ही में निक के भाई केविन जोनस ने प्रियंका की तारीफ की है.
E! को दिए गए इंटरव्यू में जब केविन से पूछा गया कि क्या वो कभी क्वेंटिको एक्ट्रेस से मिले हैं तो इस पर केविन ने कहा- मैं पहले उनसे मिल चुका हूं. वो सुपर ऑसम हैं. बाकी ये निक का निजी मामला है और निक के ऊपर है कि वो प्रियंका को कितना समझते हैं और उनके बारे में क्या कहते हैं.
इसके अलावा अगर निक की बात करें तो हालिया रिपोर्ट में तो ये भी सामने आया है कि वो प्रियंका को काफी पसंद करते हैं और उनके साथ शादी करना चाहते हैं. उनका प्लान प्रियंका के साथ सेटल होने का है और वो इस रिश्ते से बच्चों की भी ख्वाहिश रखते हैं.
प्रियंका और निक के रिलेशनशिप की खबरों ने तब जोड़ पकड़ा जब दोनों को निक के एक खास दोस्त की शादी में साथ शरीक होते देखा गया. इसके अलावा दोनों अब अपने रिलेशनशिप को किसी से छिपाने की मंशा भी नहीं रख रहे. हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर भी देखा गया था.
बता दें कि प्रियंका और निक की उम्र का अंतर भी इस रिलेशनशिप को रोचक बनाता है. कई बार दोनों को इससे जुड़े सवाल पूछे भी जाते हैं. सबसे पहले ये दोनों कलाकार ''मेट गाला, 2015'' में साथ दिखे थे.
हंसा कोरंगा