नागिन 4 के बंद होने पर निया शर्मा-रश्मि देसाई का रिएक्शन, एकता कपूर को किया सपोर्ट

सुपरनैचुलर शो नागिन 4 की कहानी को यूं आनन फानन में खत्म करने के लिए एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर शो की स्टारकास्ट से माफी मांगी थी. अब इस पर निया शर्मा और रश्मि देसाई का रिएक्शन आया है.

Advertisement
रश्मि देसाई-निया शर्मा रश्मि देसाई-निया शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

कोरोना की वजह से कई टीवी शोज को आनन फानन में बंद किया गया है. अब इस फेहरिस्त में टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो नागिन 4 भी शामिल हो गया है. नागिन 4 को बीच में ही धमाकेदार क्लाइमेक्स के साथ शूट कर खत्म कर दिया जाएगा. शो की कहानी को यूं खत्म करने के लिए एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर नागिन 4 की स्टारकास्ट से माफी मांगी थी. अब इस पर निया शर्मा और रश्मि देसाई का रिएक्शन आया है.

Advertisement

रश्मि देसाई ने ट्वीट कर लिखा- जैसा कि कहा गया है कि एक खूबसूरत दिल चमत्कारों के लिए चुंबक होता है. वो तुम हो एकता कपूर. मुझे अपने शो में लेने के लिए शुक्रिया. दुर्भाग्य से मैं अब शो में नहीं दिख पाऊंगी, लेकिन मैं काफी खुशनसीब हूं कि मेरे पास लंबा रास्ता है तय करने को. नागिन 4 में मुझे कास्ट करने के लिए शुक्रिया.

वहीं निया शर्मा ने ट्वीट में लिखा- आपके कद की शख्सियत को सफाई देने की जरूरत नहीं है. फिर भी आपने इसकी पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली. ऐसी बातें कहीं जो इस पल हमारे लिए काफी ज्यादा मायने रखती हैं. मैं आपके जेस्चर का काफी सम्मान करती हूं एकता कपूर. बता दें, नागिन 4 में निया शर्मा लीड हीरोइन हैं. वहीं शलाखा के रोल में रश्मि देसाई की हाल ही में एंट्री हुई थी. शो को काफी पंसद किया जा रहा था. किसी ने नहीं सोचा था कि शो को इस तरह बंद करना पड़ेगा.

Advertisement

एकता कपूर ने क्या कहा था?

एकता ने वीडियो शेयर कर बताया था कि नागिन 4 की एंडिंग बहुत ही धमाकेदार होगी. जल्द नागिन 4 के आखिरी 4 एपिसोड शूट होंगे. एकता कपूर ने नागिन 4 के सभी कलाकारों को शुक्रिया कहा. रश्मि अंतिम एपिसोड में नहीं रहेंगी. एकता कपूर ने रश्मि को भी शुक्रिया कहा. नागिन 4 खत्म होते ही तुरंत नागिन 5 पर काम किया जाएगा. नागिन 5 की कहानी बेहद खास और रोमांचक होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement