मुझसे शादी करोगे में बस ढोंग कर रहे थे पारस छाबड़ा? दोस्त ने बताया

पारस के दोस्त ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका ये खुलासा कई फैंस का दिल तोड़ सकता है और उठा सकता है रियलिटी शो से उनका विश्वास.

Advertisement
पारस छाबड़ा पारस छाबड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

पारस छाबड़ा का रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे खत्म हो गया है. शो की विजेता आंचल खुराना बनी हैं. लेकिन शो खत्म होने के बाद आंचल ने पारस को अपना सिर्फ एक दोस्त बता दिया है. अभी तक फैंस को ये बात हजम भी नहीं हुई थी कि अब पारस छाबड़ा के दोस्त ने एक और झटका दे दिया है.

पारस ने मुझसे शादी करोगे में किया ड्रामा?

Advertisement

पारस के दोस्त ने स्पॉटबॉय को बताया है कि पारस मुझसे शादी करोगे में आई किसी भी लड़की में इंट्रेस्टेड नहीं थे. उनके मुताबिक पारस ने उन्हें ये सब शो की शुरूआत में ही बता दिया था. वो कहते हैं- ये मुझसे शादी करोगे के शुरुआती दिनों की बात है. वैसे तो फोन नहीं ले जा सकते थे लेकिन उसने मुझे एक बार कॉल किया था अपनी वैनिटी वैन से. उसने बताया था कि उसे किसी भी लड़की में इंट्रेस्ट नहीं है.

अब शो खत्म होने के बाद ये बात हैरान करती है क्योंकि जनता ने ना सिर्फ ये शो देखा है बल्कि कई ने तो वोटिंग कर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने की पूरी कोशिश भी की है. ऐसे में इन चीजों का बाहर आना शो की विश्वसनीयता को कम करता है और लोगों के मन में संदेह पैदा करता है.

Advertisement

दर्शकों को नहीं भाया मुझसे शादी करोगे

वैसे देखा जाए तो मुझसे शादी करोगे को जनता ने ज्यादा पसंद नहीं किया था. शो की टीआरपी देख ये साफ पता चल रहा था कि बिग बॉस में धमाल मचाने वाले पारस और शहनाज यहां फीके पड़ गए थे. शहनाज को लेकर तो बार-बार ये कहा गया था कि वो शो में मस्ती नहीं कर रही हैं और ना ही उनका मन लग रहा है. हर कोई शो में उनकी उस मस्ती को मिस कर रहा था जो वो सिद्धार्थ के साथ किया करती थीं.

लेकिन पारस के दोस्त की बातें जानने के बाद तो यही लगता है कि ये रियलिटी शो सिर्फ एक ड्रामा था जहां दिखावे के लिए स्वयंवर रखा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »