'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' के नए गाने में दिखेगा धोनी-साक्षी का रोमांस

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी' का तीसरा गाना 'जब तक' रिलीज हो गया है. इस गाने में धोनी-साक्षी के रोमांस को दिखाया गया है..

Advertisement
गाने में दिखेगा धोनी-साक्षी का रोमांस गाने में दिखेगा धोनी-साक्षी का रोमांस

पूजा बजाज / आरजे आलोक

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

दर्शक बहुत बेसब्री से महेंद्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्म 'एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी' का इंतजार कर रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले इस फिल्म का गाना 'कौन तुझे' में धोनी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के रोमांस को दर्शाया गया था.

पर अब सब धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के लव स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं. कैप्टन कूल माही के व्यक्तित्व का जादू पूरे देश में है. उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है और यही कारण है कि इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है.

Advertisement

धोनी के चाहने वाले ये देखना चाहते हैं कि आखिर धोनी और साक्षी कब, कैसे और कहां मिले? कैसे इनके प्यार की शुरुआत हुई? आप के इन सभी सवालों का जवाब फिल्म के नए गाने ' में मिलेगा. बता दें, इसमें साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी निभा रही हैं.

से जुड़े सूत्र के मुताबिक, 'साक्षी और धोनी, दोनों की फैमिली एक-दूसरे को जानती थी पर और साक्षी नहीं मिले थे. 2007 में कोलकाता में इनकी मुलाकात हुई और पहली ही नजर में साक्षी ने धोनी का दिल चुरा लिया. इस गाने में धोनी और साक्षी की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है.

देखें फिल्म का गानाः

इस फिल्म को नीरज पाण्डेय डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »