गंभीर सिरदर्द के कारण अस्पताल में भर्ती मनोज वाजपेयी, कहा- अब ठीक हूं

पिछले दिनों गंभीर सिरदर्द की परेशानी के कारण लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह ठीक हैं और यहां काम करने के लिए आए हैं. बुधवार को खबर आई थी कि मनोज को बार-बार सिरदर्द की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement
मनोज वाजपेयी मनोज वाजपेयी

स्वाति पांडे / IANS

  • लंदन,
  • 15 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

पिछले दिनों गंभीर सिरदर्द की परेशानी के कारण लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह ठीक हैं और यहां काम करने के लिए आए हैं. बुधवार को खबर आई थी कि मनोज को बार-बार सिरदर्द की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मनोज ने IANS को कहा, 'मैं 'अय्यारी' की शूटिंग के लिए पहले ही लंदन में हूं. मुझे एक गंभीर सिरदर्द था, जो ठीक नहीं हो रहा था. आशंका थी कि कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है. अस्पताल में सभी जरूरी जांच की गई. सब ठीक है. काम पर वापसी कर रहा हूं. धन्यवाद.'

Advertisement

'अय्यारी' में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में हैं.

सिद्धार्थ फिल्म में सेना के एक अधिकारी की भूमिका में देखे जाएंगे. एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' अलग-अलग सोच के, मजबूत दिमाग वाले सेना के दो अधिकारियों के आसपास घूमती है. उन्हें सही रास्ते की तलाश है.

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के किरदार की पूरी शूटिंग अभी बाकी है.

रिलायंस इंटरटेनमेंट और प्लान सी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्माण फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स प्रोडक्शन्स हाउस के बैनर तले हो रहा है. फिल्म को शीतल भाटिया डायरेक्ट कर रही हैं. यह फिल्म 26 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »