कैंसर की बीमारी के चलते मलयालम एक्टर जीशु राघवन का निधन

जाने माने मलयालम एक्टर जीशु राघवन का कैंसर की बीमारी के चलते 35 साल की उम्र में निशन हो गया है.

Advertisement

पूजा बजाज / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

मलयालम एक्टर जीशु राघवन का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

वह 35 साल के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे. एक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'आज सुबह 8.30 के आसपास अमृता अस्पताल में उनका हो गया, जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था.' उन्हें कैंसर होने का पता दो साल पहले लगा था और वह ठीक भी हो गए थे. लेकिन पिछले साल एक बार फिर उन्हें यह बीमारी हो गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई.

Advertisement

जाने माने राघवन के बेटे जीशु ने साल 1987 में मलयालम फिल्म 'किल्लीपट्ट' से एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा, वह 'नम्माल' के अलावा अन्य 4 फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement