'काबिल' में ये बड़ी गलतियां कर बैठे रितिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और यामी गौतम की एक्टि‍ंग और संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'काबिल' अपनी स्टोरीलाइन को लेकर काफी चर्चा में. लेकिन इस फिल्म में कुछ ऐसी बड़ी गलतियां हुईं है जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है...

Advertisement
रितिक रोशन रितिक रोशन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

बॉलीवुड में दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज के मुकाबले हीरो की इमेज को कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है. एक ही चीज पर इतना फोकस कर दिया जाता है कि कहानी और उसके लॉजिक्स पर भी ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी जाती. वैसे तो ऐसी कई फिल्में बॉलीवुड में आ चुकी हैं जहां पर कॉन्सेप्ट का लॉजिकल दुनिया से कोई लेना देना नहीं था. लेकिन हाल में आई बॉलीवुड की बड़े बजट की मूवी 'काबिल' में भी रितिक रोशन जैसे फिल्म स्टार कई बड़ी चूक कर गए.

Advertisement


रितिक इस फिल्म में एक अंधे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जिसकी वाइफ के साथ के हादसा हो जाता है जिसके बाद वह अपना बदला लेने के लिए निकलता है. अब इस कॉन्सेप्ट बनी इस सेंसटिव मूवी का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बन रहा है. आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है इस मूवी में जो लोग इसका मजाक बना रह हैं. तो आइए जानें, ऐसी क्या गलतियां कर गए रितिक इस फिल्म को बनाने में.

इंस्टाग्राम पर की ये फोटो वायरल हुई हैं जिसमें वह एक कैंडल लिए नजर आ रहे हैं जैसा कि वह एक ब्लाइंड पर्सन का रोल कर रहे हैं उनहें कैंडल की क्या जरूरत. उसी फोटो के दूसरे पार्ट में वह एक नॉर्मल वॉच पहनने दिखते हैं.

फिल्म के कई सीन्स में वह बिल्कुल फाइटर्स की तरह लड़ाई करते भी नजर आ रहे हैं. वैसे रितिक ने फिल्म में एक न देख सकने वाले लड़के का किरदार अदा किसा है लेकिन जब वह डांस करते हैं तो अच्छे-अच्छे कोरियोग्राफर को भी मात दे देते हैं. ये तो सोचने वाली बात है.

Advertisement

रितिक रोशन और यामी पर फिल्माए गए फिल्म के टाइटल ट्रैक में रितिक अंधे होने के बावजूद अपनी अंधी बीवी को बिल्डिंग के सामने का व्यू दिखाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वह एकदम परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस के साथ फिल्म में दुश्मनों को सामना करते नजर आएंगे.

ये सोचने वाली बात है कि एक नॉर्मल इंसान जो काम नहीं कर सकता वो इस फिल्म में एक अंधा इंसान करके दिखाता है. अब इसे हीरो की पावर कहें या लॉजिकल एंगल से देखें...!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »