बारिश में लारा ने इस्तेमाल किए भूपति के TOWEL, ट्विटर पर पोस्ट देख भड़के महेश

बारिश से परेशान एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कर दी ऐसी हरकत की खानी पड़ी पति महेश की डांट. जानें, क्या है खबर...

Advertisement
लारा दत्ता और महेश भूपति लारा दत्ता और महेश भूपति

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

मुंबई में बारिश के कहर से चारों तरफ लोग परेशान हो रहे हैं. आलम ये है कि सड़कों में भरा पानी लोगों के घर तक में जा पहुंचा है. ऐसे में आम लोगों के अलावा सेलि‍ब्रेटी भी काफी मुश्किल से गुजर रहे हैं. एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बारिश के पानी को रोकने के लिए हसबैंड महेश भूपति के अलग-अलग टूर्नामेंट्स की टॉवल का इस्तेमाल किया जिसके बाद महेश को उनपर काफी गुस्सा आ गया है.

Advertisement

लारा ने ये कारनामा करने के बाद इसे ट्विटर पर भी शेयर किया और अपने पति को इस पोस्ट में टैग भी कर दिया. ट्वीट करते हुए लारा ने लिखा कि मैंने विंबल्डन, यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के तौलियों का सही इस्तेमाल किया.

इस ट्वीट को देखते ही भूपति गुस्से ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि क्या तुम मजाक कर रही हो, यह मेरी सालों की मेहनत है.

भूपति के ट्वीट करने के बाद से लोगों ने लारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लारा के ट्वीट पर मजे ले रहे लोगों में से कुछ ने चुटकियां ली तो कुछ को लारा का ये काम बिलकुल भी पसंद नहीं आया.

यहां देखें, ऐसे ही कुछ ट्विटस.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement