डायरेक्टर की मनमानी से रुकी सुशांत-सारा की केदारनाथ !

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' मुसीबत में पड़ गई है. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कूपर और प्रोड्यूसर KriArj एंटरटेनमेंट के बीच मतभेद हो गए हैं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत, अभिषेक कूपर, सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत, अभिषेक कूपर, सारा अली खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' मुसीबत में पड़ गई है. दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कूपर और प्रोड्यूसर KriArj एंटरटेनमेंट के बीच मतभेद हो गए हैं.

ऑफिशियल सूत्रों ने कंफर्म किया है कि KriArj एंटरटेनमेंट और टी-सरीज का अभिषेक कपूर के साथ आर्थिक और क्रिएटिव मतभेद है. हालांकि अभिषेक के लिए यह कोई नई बात नहीं है. प्रोड्यूसर्स के साथ मतभेद का उनका इतिहास रहा है. उनकी इससे पहले फरहान अख्तर, एक्सल प्रोडक्शन, रेखा और फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया के साथ भी अनबन हो चुकी है.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो अभिषेक के खराब इतिहास को देखते हुए कोई भी उनकी फिल्म 'केदारनाथ' को प्रोड्यूस नहीं करना चाहता था, लेकिन KriArj एंटरटेनमेंट ने टी-सीरीज को इस फिल्म के म्यूजिक, डिजिटल, सैटेलाइट और केबल राइट्स के लिए मनाया. हालांकि KriArj एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज अभिषेक के आर्थिक मामलों में दखल और समय पर काम पूरा नहीं कर पाने से नाराज थे. अभिषेक की प्लानिंग सही नहीं होने के कारण फिल्म का बजट बढ़ता जा रहा था.

सूत्रों ने बताया- फिल्म की रिलीज डेट तय करना प्रोडक्शन हाउस का काम होता है, लेकिन अभिषेक ने उसमें भी दखल दिया और प्रोडक्शन हाउस से बिना सलाह लिए ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी. अफवाह यह भी थी कि अभिषेक ने प्रोडक्शन हाउस को सारा अली खान के साथ दूसरी फिल्म साइन करने से भी मना कर दिया था. जब तक सब सही नहीं हो जाता तब तक के लिए केदारनाथ को रोक दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »