संदीप ने पत्नी को दिया तलाक, बॉयफ्रेंड संग करिश्मा की शादी का रास्ता साफ

करिश्मा कपूर कर सकती हैं दोबारा शादी, कथि‍त बॉयफ्रेंड बिजनेसफैन संदीप तोषनीवाल ने डॉक्टर पत्नी से लिया तलाक.

Advertisement
क‍रिश्मा कपूर क‍रिश्मा कपूर

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

लंबे अरसे से बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके कथि‍त बॉयफ्रेंड संदीप बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ अफेयर के चर्चे सुर्खि‍यों में हैं. अब खबरें आ रही हैं कि इस बिजनेसमैन ने आखि‍रकार अपनी डॉक्टर पत्नी से तलाक ले लिया है. अब सबके जहन में एक ही सवाल है कि क्या एक बार फिर करि‍श्मा दुल्हन बनेंगी?

खबरों के मुताबिक, बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल पिछले 7 सात साल से तालाक की लड़ाई लड़ रहे थे. उन्होंने साल 2010 में तलाक की अर्जी दायर की थी उसके बाद अब वह सात साल बाद पत्नी डॉ अर्श‍िता से तलाक लेने में सफल हुए हैं. सोमवार को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में हुए इस तलाक के तहत संदीप को 9 और 12 साल की अपनी दोनों बेटियों के पालन पोषण के लिए 3-3 करोड़ रुपये देने होंगे और 2 करोड़ अर्शि‍ता को दिए जाएंगे. इसके अलावा इस वक्त अर्शि‍ता दिल्ली में जिस घर में रह रही हैं वह घर भी संदीप को उनके नाम करना होगा. दोनों बेटियों की देख रेख का फैसला अर्शि‍ता के ह‍क में आया है.

Advertisement

बता दें करिश्मा कपूर ने भी पिछले साल पूर्व पति संजय कपूर के साथ तलाक ले लिया है. संजय कपूर भी करिश्मा से तलाक लेने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं उनकी प्रिया सचदेव संग शादी रचाने की खबरें आईं थीं.

अब ए‍क तरह से संदीप तोषनीवाल के पत्नी से तलाक के बाद करिश्मा और संदीप की शादी को ग्रीन सिग्नल तो मिल ही गया है. देखना ये है कि अकसर इवेंट्स और आउटिंग पर साथ नजर आने वाली ये जोड़ी अपने रिश्ते को नाम कब देती ही. हालांकि कि कभी भी करिश्मा और संदीप ने अपने रिश्ते की सच्चाई को सार्वजनिक नहीं किया है. ये सीक्रेट अफेयर कब बॉलीवुड वेडिंग मे तब्दील होता है इसका हमें भी इंतजार रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »