16 साल के बॉलीवुड करियर के बाद करीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड में 16 साल बिताने के बाद करीना कपूर ने फिल्मों में अपनी एंट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जानिए क्या है ये खुलासा...

Advertisement
करीना कपूर करीना कपूर

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 23 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सबसे पहले फिल्म 'रिफ्यूजी' में नहीं, बल्कि रितिक रोशन स्टारर फिल्म 'कहो न प्यार है' में दिखाई दी थीं. यकीन नहीं होता तो खुद ही देख लीजिए...

साल 2000 में रितिक रोशन और स्टाटर फिल्म ‘कहो न प्यार है’ तो आपको याद ही होगी. वही फिल्म जिससे रितिक रोशन ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और रातों रात सुपस्टार भी बन गए थे.

Advertisement

इस फिल्म में रितिक के अपोजिट अमीषा पटेल को कास्ट किया गया था लेकिन शायद ही आपने गौर किया हो कि फिल्म में करीना भी थीं. यकीन नहीं आता तो इस फोटो में ही देख लीजिए..

जी हां, फिल्म के इस सीन में चट्टान के पीछे ब् पहने खड़ी ये एक्ट्रेस अमीषा नहीं, बल्कि करीना हैं. हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से हुई बातचीत में करीना ने बताया कि फिल्म के इस सीन में मैं थी.

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि राकेश रोशन फिल्म ‘कहो न प्यार है’ में अपने बेटे रितिक के अपोजिट करीना को डेब्यू कराना चाहते थे लेकिन करीना ने ये ऑफर ठुकरा दिया. इसके बाद करीना ने उसी साल आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से में कदम रखा और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. इतना ही नहीं, बेबो को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »