प्रियंका से नाराज हुईं कंगना, निक संग सगाई है वजह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई से कंगना रनौत नाराज हैं.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने जब से सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ी है, तब से उनकी निक जोनस संग सगाई की चर्चा तेज हो गई है. खबरें आ रही हैं कि दोनों ने जुलाई में प्रियंका के बर्थडे पर सगाई कर ली थी. हालांकि उनकी सगाई से कंगना रनौत खुश नहीं हैं.

एक फैशन इवेंट के दौरान जब कंगना से प्रियंका और निक की सगाई पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा- 'अच्छा ? वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं.'

Advertisement

दरअसल, कंगना के इस इंडस्ट्री में दोस्त नहीं हैं, लेकिन वो प्रियंका को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं. दोनों ने 'फैशन' फिल्म में साथ किया है. फिल्म के दौरान दोनों के कैटफाइट के चर्चे होते थे. कंगना ने उस समय कहा था- 'प्रियंका मेरी दोस्त हैं और वो मुझे किसी भी पत्रकार से ज्यादा अच्छे से जानती हैं.'

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं. प्रियंका की 'भारत' छोड़ने की वजह भी यही बताई जै रही है.

प्रियंका फिलहाल सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »