क्या सनी देओल की ओर से डिंपल कपाड़ि‍या को है ये Valentines मैसेज?

सनी देओल के वेलेंटाइन्स डे पर क्या डिंपल कपाड़ि‍या के लिए किया है ये मैसेज?

Advertisement
सनी देओल और डिंपल कपाड़‍िया सनी देओल और डिंपल कपाड़‍िया

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

वेलेंटाइन्स डे पूरी दुनिया में जोरों शोरों से सेलिब्रेट किया जा रहा है, फिर हमारे बी टाउन स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं. बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर एक्ट्रेसिस अपने फैन्स और करीबियों के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं. सबसे मजेदार मैसेज है एक्टर सनी देओल का.

सनी देओल ने ट्विटर पर वेलेंटाइन्स डे के मौके पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में दो फ्रेम शामिल हैं, जिनमें से एक में ब्लर लुक में नजर आ रहे एक कपल को किस करते हुए देखा जा सकता है और दूसरे फ्रेम में कपल सेल्फी क्लि‍क करते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने वेलेंटाइन्स डे की बधाई दी है.

Advertisement

तो क्या सनी का ये मैसेज डिंपल कपाड़ि‍या के लिए है? पिछले दिनों सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के लव अफेयर की खूब चर्चा रही. हालांकि कि दोनों ने एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताया और इसी के साथ उनके अफेर की चर्चाएं भी गायब हो गईं.

अगर आपको याद हो पिछले दिनों लंदन में सनी देओल और डिंपल कपाड़ि‍या को एक बस स्टॉप पर हाथों में हाथ डाले गुफ्तगू करते हुए देखा गया था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था. इस बात की भी खूब चर्चा थी कि डिंपल कपाड़ि‍या के साथ वक्त बिताने के लिए सनी देओल लंदन पहुंचे थे.

इस कपल के बारे में लेटेस्ट गॉसि‍प की बात करें तो चर्चा है कि सनी देओल डिंपल के भतीजे करण कपाड़िया की फिल्म में डेब्यू कर सकते हैं. इसी के साथ इस बात की भी खूब चर्चा हो रही है कि करण कपाड़ि‍या की फिल्म में सनी देओल के साथ डिंपल कपाड़िया भी नजर आ सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो सनी देओल और डिंपल कपाड़ि‍या को 24 साल बाद स्क्रीन पर एक साथ देखने का मौका मिलेगा. ये दोनों एक्टर्स  बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे-आग का गोला, नरसिम्हा और अर्जुन में साथ काम कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »