मुझे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: कंगना

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी. एक बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि डनहें अपनी अदाकारी के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है...

Advertisement
कंगना रनोट कंगना रनोट

स्वाति रस्तोगी

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

एक छोटे से शहर से चमचमाती मायानगरी तक, गुमनामी की जिंदगी से शोहरत की बुलंदियों तक, हिमाचल की गलियों से लोगों के दिलों तक, बॉलीवुड की क्वीन का ताज आज कंगना रनोट के सि‍र पर सजता है लेकिन कामयाबी की सीढि़यां चढ़ना उनके लिए आसान नहीं था.

फिल्म इंडस्ट्री में जहां खानों का दबदबा है. ऐसे में इंडस्ट्री से बाहर से आए कलाकारों के लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं. 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से अपनी फिल्मी पारी शुरु करने वाली पर राज करती हैं. इतना ही नहीं 3 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी कंगना ने लीक से हट कर निभाए गए किरदारों से अपनी पहचान बनाई है.

Advertisement


बहुत जल्द कंगना विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में नज़र आने वाली हैं. फिल्म में उनका साथ शाहिद कपूर निभा रहे हैं. एक खास बातचीत में कंगना ने बताया कि 'रंगून' एक बेहतरीन फिल्म है. मैं अपने आपको खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे इस रोल के लिए चुना गया. विशाल भारद्वाज के बारे में सब जानते हैं कि वो एक उम्दा डायरेक्टर हैं. कंगना ने आगे बताया कि ये मेरा अब तक का सबसे अच्छा परफॉरमेंस है और इसके लिए मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. मुझे अपने काम पर नाज है.


यानी अभी तक जो लोग अदाकारी और बेबाक अंदाज़ के लिए पसंद करते आए हैं. उनके लिए फिल्म 'रंगून देखना काफी मजेदार होगा. 'रंगून' का पहला टीजर नए साल पर रिलीज होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement