बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इस वक्त एक बेहद दर्दनाक समय से गुजर रही हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण वो बेड रेस्ट पर हैं.
दरअसल नुसरत कुछ वक्त पहले बाली में थीं, जहां वो अपना हॉलीडे एंजॉय करने गईं. एक दिन वो अचानक गिर गईं, और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई.
नुसरत की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत बाली से मुंबई एयर एम्बुलेंस के जरिए लाया गया. उनकी हालत बेहद देखकर फैंस का भी दिल टूटा था. अब एक्ट्रेस किस हाल में होंगी, ये हर कोई जानना चाहेगा.
रीढ़ की हड्डी की चोट से उबर रहीं नुसरत भरुचा ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है. उन्होंने बताया है कि कैसे इस एक हादसे ने उनका नजारा ही बदल दिया है.
अपने कमरे से सनसेट की फोटो शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा- मैं हमेशा से डूबते सूरज को देखने के पीछे भागती रही हूं, लेकिन अब मेरा नजारा ही बदल गया है. हालांकि, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.
नुसरत भरुचा की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला कदम 20 साल पहले रखा था. छोटे रोल्स के बाद, उन्हें राजकुमार राव के साथ साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा से बड़ा ब्रेक मिला. आगे चलकर वो लव रंजन की फिल्मों की हीरोइन बनीं.
नुसरत को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म उफ ये सियापा में देखा गया था. इसे जनता से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अब एक्ट्रेस का अगला प्रोजेक्ट कौन-सा होगा, इसपर सबकी नजरें टिकी होंगी.