फिल्म निर्माताओं के संगठन 'IMPPA' ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया

इम्पा के अध्यक्ष और निर्माता टीपी अग्रवाल ने कहा, 'इम्पा ने अपनी 87वीं आम सभा में प्रस्ताव पारित किया कि इस संस्था के सदस्य निर्माता किसी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्मों में नहीं लेंगे.'

Advertisement
पाकिसतानी कलाकार फवाद खान पाकिसतानी कलाकार फवाद खान

सना जैदी

  • मुंबई,
  • 30 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

नियंत्रण रेखा के पार भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन 'इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (IMPPA) ने पाकिस्तानी कलाकारों को हिंदी फिल्मों में काम करने पर रोक लगाने का फैसला किया है.

इम्पा के अध्यक्ष और निर्माता टीपी अग्रवाल ने कहा, 'इम्पा ने अपनी 87वीं आम सभा में प्रस्ताव पारित किया कि इस संस्था के सदस्य निर्माता किसी को अपनी फिल्मों में नहीं लेंगे.' की तरफ से आतंकवाद को बढ़ावा देने के खिलाफ देश भर में बढ़ रहे आक्रोश के मद्देनजर ये फैसला किया गया है.

Advertisement

हालात सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन
फिल्म निर्माता और इम्पा के सदस्य अशोक पंडित ने कहा, 'इम्पा उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता है. यह महसूस किया गया कि इसकी राष्ट्र की तरफ भी जिम्मेदारी है और प्रस्ताव पारित किया गया कि हालात सामान्य होने तक और टेक्नीशियन पर प्रतिबंध रहेगा.'

पाकिस्तानी कलाकारों को दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से फवाद खान और 'रईस' से माहिरा खान को न हटाए जाने पर फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »