गुरमीत राम रहीम ने अपनी फिल्म का दूसरा गाना किया रिलीज

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एमएसजी द वारियर लॉयन हार्ट' का दूसरा गाना रिलीज हो गया है.

Advertisement
संत गुरमीत राम रहीम सिंह संत गुरमीत राम रहीम सिंह

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी अगली फिल्म 'एमएसजी द वारियर लॉयन हार्ट' लेकर आ रहे हैं और उन्होंने सिरसा में फिल्म के दूसरे गाने को रिलीज किया है.

गुरमीत राम रहीम सिंह के ऑफिस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक उन्होंने हरियाणा के सिरसा में फिल्म के दूसरे गाने 'सोना मेरा मिश्री दी डलिए' को जारी किया. इस मौके पर वह फिल्म के किरदार की कॉस्ट्यूम में स्टेज पर नजर आए.

Advertisement

इवेंट में लाखों फैंस के शामिल होने का दावा किया गया है जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक पर भी किया गया. प्रेस रिलीज के मुताबिक इस मौके पर रहीम के प्रशंसकों ने डेढ़ लाख घी के दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया. इससे पहले एक बड़े अखबार के आयोजन में 21,075 दीये जलाने का रिकॉर्ड है.

इस मौके पर संत राम रहीम ने कहा कि यह पर्यावरण को शुद्ध करने की परंपरा है और हमारी संस्कृति में इस तरह के काम होते रहते हैं जो न केवल उत्सव मनाने के लिए होते हैं बल्कि रोग फैला रहे रोगाणुओं को खत्म करने के लिए भी किये जाते हैं.

संत राम रहीम ने इस मौके पर अपने लोकप्रिय गानों को भी गाया. ' के साउंड डिजाइनर, स्क्रिप्ट राइटर, संगीत निर्देशक, कास्टिंग निर्देशक से लेकर फिल्म निर्देशक तक सारे काम खुद गुरमीत राम रहीम ने संभाले है. फिल्म सात अक्तूबर को रिलीज होगी.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »