Filmwrap: सिद्धार्थ को नहीं भूल पा रहीं शहनाज, बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मीरा राजपूत?

Filmwrap: फिल्म रैप के जरिए जानिए टीवी की दुनिया, बॉलीवुड, फिल्मी सितारों और एंटरटेनमेंट से जुड़ी बड़ी खबरें.

Advertisement
मीरा राजपूत मीरा राजपूत

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 24 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

बिग बॉस का सीजन 13 तो खत्म हो गया है लेकिन दर्शकों के दिल में अभी भी ताजा है सिडनाज की क्यूट बॉन्डिंग. बिग बॉस के घर में दोनों सिद्धार्थ और शहनाज के बीच खटा मीठा रिश्ता देखने को मिला, उससे दर्शकों को इस जोड़ी से खासा लगाव हो गया था. कहने को तो घर में आसिम और हिमांशी की जोड़ी भी थी लेकिन कुछ ना होते हुए भी, सिडनाज ने दर्शकों के दिल पर राज किया. अब शो तो जरूर खत्म हो गया  है लेकिन शहनाज अभी भी करती हैं सिद्धार्थ से प्यार.

Advertisement

अजय देवगन के साथ तानाजी में नजर आईं काजोल अब अपनी शॉर्ट फिल्म देवी को लेकर चर्चा में हैं. महिला केंद्रित इस फिल्म को प्रियंका बनर्जी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में काजोल के अलावा नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, श्रुति हसन, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, मुक्ता बार्वे, रश्विवनी दयामा जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी.

24 फरवरी 2020 को बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि है. साल 2018 मेंइस मौके पर श्रीदेवी के परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री इस एक्ट्रेस को याद कर रही है. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने मां संग एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इसके अलावा अनिल कपूर और संजय कपूर ने भी श्रीदेवी को याद किया है.

डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म तख्त अभी रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन उसका विवादों से ऐसा नाता जुड़ गया है कि फिल्म के लिए मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. तख्त कहने को तो करण जौहर का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है लेकिन उनके फिल्म के लेखक हुसैन हैदरी के विवादित राजीनीतिक बयानों के चलते फिल्म की फजीहत होती दिख रही है. हुसैन हैदरी लंबे समय से नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं. अब विरोध के नाम पर वो बार-बार हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठा रहे हैं.

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा राजपूत अपने लुक्स के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. फिल्मों से दूर होने के बावजूद उनके स्टाइल की चर्चा होती है. मीरा के फैन्स उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कहते हैं प्यार में इंसान अंधा हो जाता है. वो पार्टनर की बड़ी से बड़ी बात को नजरअंदाज कर देता है. लेकिन जैसे ही प्यार का भूत सिर से उतरता है पार्टनर की गलतियां और कमियां उभरकर सामने आने लगती हैं. ये फेज आम लोगों के ही नहीं बल्कि सेलेब्स की जिंदगी में भी आता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »