PM मोदी के बचपन पर शॉर्ट वेब फिल्म, आज देखेंगे राष्ट्रपति

डायरेक्टर मंगेश हदावले ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है जिसका नाम है ''चलो जीते हैं''. मूवी की खास बात है कि ये प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित है.

Advertisement
फिल्म का एक सीन फिल्म का एक सीन

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे डायरेक्टर मंगेश हदावले ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है जिसका नाम है ''चलो जीते हैं''. मूवी की खास बात है कि ये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित है. इसमें पीएम मोदी के बचपन को दिखाया जाएगा. आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद के लिए शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है.

Advertisement

फिल्ममेकर हदावले का कहना है कि ''मैंने मोदी जी की नीतियों को प्रमोट करने के लिए फिल्म नहीं बनाई है. ये उनके जिंदगी के शुरूआत की कहानी है. मेरा बच्चों के साथ स्पेशल बॉन्ड रहा है इसलिए ऐसी कहानियां मुझे आकर्षित करती हैं.''

मूवी में चाइल्ड आर्टिस्ट धैर्य दर्जी काम कर रहे हैं. मूवी आजादी के बाद के समय को दर्शाती है. जहां पर कई सिलसिलेवार घटनाएं एक बच्चे को देश के लिए कुछ करने को प्रेरित करती हैं.'' हदावले को इस फिल्म को बनाने का ख्याल पीएम मोदी की किताब ''सामाजिक समरसता'' पढ़ने के बाद आया.

एक इंटरव्यू में वे कहते हैं, ''मोदीजी की किताब एक प्ले के साथ शुरू होती है जिसका नाम है पीलो फूल. जिसमें वे भाग लिया करते थे जब वे 10 साल के थे. ये कहानी एक दलित महिला के बारे में है जो मंदिर से पीले फूल मिलने के लिए आतुर है. ताकि उसके बेटे की जिंदगी बच जाए. ये बच्चा स्वामी विवेकानंद की लाइन ''वही जीते हैं, तो दूसरों के लिए जीते हैं'' से प्रेरित है. ''

Advertisement

32 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग वडोदरा में हुई है. मूवी को 29 जुलाई को रात 9 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. हदावले का कहना है कि मुझे खुशी होगी अगर ये मूवी मैं पीएम मोदी को दिखा पाऊं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »