अक्सर एयरपोर्ट पर फंकी और कंफर्ट स्टाइल में नजर आने वाली सोनम कपूर एयरपोर्ट पर पति आनंद आहूजा संग साड़ी लुक में पहुंची. इसके अलावा मदर्स डे के मौके पर जाह्न्वी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ क्लिक की गई एक बचपन की तस्वीर शेयर की. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:
अक्सर एयरपोर्ट पर फंकी स्टाइल में नजर आने वाली सोनम कपूर ने शादी के बाद अपने एयरपोर्ट अपीयरेंस से फैन्स को चौंका दिया है. सोनम पति आनंद आहूजा के साथ फ्लोरल प्रिंट साड़ी में एयरपोर्ट पहुंची. अक्सर कंफर्ट और कूल आउटफिट में एयरपोर्ट पर नजर अाने वाली सोनम ने शादी के बाद शायद खासतौर से इस लुक को चुना हो.
मदर्स डे पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें नन्हीं जाह्नवी अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं. हालांकि जाह्नवी ने इस तस्वीर का कोई कैप्शन नहीं दिया है.तस्वीर में श्रीदेवी और जाह्नवी दोनों ने ही डंगरी पहनी है. श्रीदेवी ब्लैक डंगरी- वाइट टॉप और जाह्नवी ब्लू डंगरी-रेड टॉप में नजर आ रही हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स में अपने दूसरे दिन रेड बॉम्बर जैकट, वाइट शर्ट और डार्क ब्लू हाई वेस्ट स्कर्ट में नजर आईं. उनके इस अपीयरेंस में सबसे ज्यादा हाईलाइट उनका जैकेट हो रहा है. उन्होंने बाल अपने हल्के कर्ली रखे थे और ईयररिंग्स पहने थे.
टीवी शो पृथ्वी वल्लभ के मेकर्स इसके लीड कपल सोनारिका भदौरिया और आशीष शर्मा के बीच एक किसिंग सीन फिल्माने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन दोनों ही एक्टर्स ने यह सीन करने से साफ इनकार कर दिया. एक्टर आशीष को यहां यह सीन गैर जरूरी लगा वहीं सोनारिका इस सीन को करने में कम्फर्टेबल नहीं थीं. सोनी मनोरंजन टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला यह शो गुजराती फिक्शन पृथ्वी वल्लभ से प्रेरित है.
रणबीर कपूर 'संजू' के बाद 'ब्रहास्त्र' और 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं. 'शमशेरा' में उनके ओपोजिट जो एक्ट्रेस हैं, उनके साथ रणबीर ने कभी काम नहीं किया है. खबरों की माने तो फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर नजर आ सकती हैं. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में वाणी नजर आ सकती हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. वाणी अंतिम बार 'बेफिक्रे' (2016) में नजर आई थीं.
एक्ट्रेस सोहा अली खान मीडिया द्वारा उनकी बेटी इनाया और भतीजे तैमूर को लगातार फॉलो किए जाने से परेशान हो चुकी हैं. सोहा ने कहा- हम समझते हैं कि लोगों से रूबरू होना हमारे काम का हिस्सा है लेकिन यह हमारे लिए है न कि हमारे बच्चों के लिए, इसलिए उन्हें मीडिया द्वारा एक्सपोज करना गलत है. मुझे वाकई ऐसा लगता है कि तैमूर के लिए तो यह बहुत ज्यादा हो रहा है.
पूजा बजाज