Film Wrap: मां बनीं एमी जैक्सन, बिग बॉस 13 के लॉन्च इवेंट पर नाराज हुए सलमान

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
एमी जैक्सन (फोटो- Instagram) एमी जैक्सन (फोटो- Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

एमी जैक्सन मां बन गई हैं, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. एमी पिछले कुछ समय से प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं. वे सोशल मीडिया पर लगातार बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही थीं.

बिग बॉस के लॉन्च इवेंट में सलमान खान इसलिए नाराज हो गए क्योंकि फोटोग्राफर्स लगातार उनकी तस्वीरें खींच रहे थे और इससे उन्हें अपना काम करने में दिक्कत हो रही थी. हालांकि पापराजी के द्वारा तस्वीरें खींचे जाने पर नाराज होने का ये मामला नया नहीं है

Advertisement

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने जबसे शादी की है वो चर्चा में बनी हुई हैं. मैरिड लाइफ को राखी पति के बिना ही बिता रही हैं. दरअसल उनके पति रितेश लंदन में हैं. राखी सोशल मीडिया पर कभी कभी उदास और रोते हुए वीडियो शेयर करती हैं.

बॉलीवुड स्टार सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया दो साल की होने वाली हैं. पिछली बार बॉलीवुड के पावर कपल्स ने अपनी बेटी बर्थडे बहुत धूमधाम से मनाया था, लेकिन इनाया के बर्थडे शांति से मनाया जाएगा. सोहा अली खान ने इसका हिंट भी दिया है.

वीडियो में मुनमुन शो के सेट पर डांस पर्फोर्मेंस की तैयारी कर रही हैं. मुनमुन गोलमाल अगेन के गाने पर थिरक रही हैं. उनके साथ जेठालाल यानी दिलीप जोशी और मिस्टर अय्यर भी डांस वीडियो की तैयारी कर रही हैं. बबीता की परफॉर्मेंस काफी रोमांचक दिख रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement