Film Wrap: अक्षय कुमार के बेटे ने लिया नया लुक, सलमान खान ने रानू को दिया ये गिफ्ट

Film Wrap के जरिए जानें फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या-क्या रहा खास. साथ ही जानें क्या है बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबरें.

Advertisement
अक्षय कुमार का बेटा आरव अक्षय कुमार का बेटा आरव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

 

सितारों के मशहूर बच्चों में एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव का नाम भी प्रमुखता से शामिल हो चुका है. आरव को अक्सर फैमिली और दोस्तों के साथ देखा जाता है. आरव को मुंबई के जुहू में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. सैलून में उन्होंने अपना नया हेयरकट कराया. हेयरकट में आरव स्मार्ट लग रहे हैं. आरव का लुक काफी कैजुअल दिखा. उन्होंने ग्रे टीशर्ट के ऊपर जैकेट पहन रखा था. आरव ग्रे शॉर्ट्स और व्हाइट शूज पहन रखे थे.

Advertisement

  

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने कई सालों तक आइडल कपल की तरह रहने के बाद साल 2016 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया. मलाइका और अरबाज की तलाक खबरों ने कपल के फैन्स को हैरान-परेशान कर दिया था. हालांकि अब मलाइका और अरबाज दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. लेकिन तलाक के बाद भी मलाइका की फैमिली संग अरबाज खान का रिश्ता पहले जितना ही स्पेशल है. इस बात की जानकारी खुद मलाइका ने दी है.

 

कहते हैं कि जब किस्मत किसी पर मेहरबान होती है तो किसी को भी मिनटों में फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है. अब इसकी जीती जागती मिसाल बन रही हैं रानू मंडल. पूरी जिंदगी गरीबी में गुजारने के बाद लता मंगेशकर के सिर्फ एक गाने 'एक प्यार का नगमा है' ने रानू की जिंदगी को रोशनी से भर दिया.  रानू के गाने का लोगों पर ऐसा जादू चला कि वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और वो लोगों के बीच रातोरात स्टार बन गईं. अब रानू को लेकर इस तरह की भी चर्चाएं हैं कि बॉलीवुड के दबंग खान और उभरते टैलेंट के गॉडफादर के रूप में मशहूर सलमान खान ने गाने से इंप्रेस होकर उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 में मौका दिया है.

Advertisement

  

सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल का नाम हर तरफ छाया है. कल तक गुमनामी में जीने वाली रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर भटक रही थीं. लेकिन अब रानू जीरो से हीरो बन गई हैं और उन्हें फिल्मों में गाने का मौका मिल गया है. रानू के सितारे जैसे ही बदले हैं, उनके परिवार वालों का पता भ धीरे-धीरे चलने लगा है. रंग बदलती जिंदगी इसी को कहते हैं. रानू मशहूर क्या हुईं अब लोग उनके साथ आने लगे हैं. रिश्तेदार याद कर रहे हैं. रानू से 10 साल बाद उनकी बेटी ने भी मुलाकात की है. उनकी बेटी का नाम साती रॉय है.

 

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो 30 अगस्त को भारत में रिलीज हो रही है. 350 करोड़ के बजट में बनी ये बड़ी फिल्म कैसी होगी, इस बात का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है. खुद प्रभास भी फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़ा सहमे हुए हैं.

इस बीच यूएई में साहो की स्क्रीनिंग हो गई है. साहो को दुबई में भारत से एक दिन पहले रिलीज किया जा रहा है. स्क्रीनिंग के बाद दुबई से साहो का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. फिल्म का रिव्यू सोशल मीडिया पर सा शेयर किए जा रहे हैं. इसे मास एंटरटेनिंग मूवी बताया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement