दीपवीर की फोटो का इंतजार कर थकीं स्मृति ईरानी, बताया कैसा हुआ हाल

इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज में हुई दीपिका-रणवीर की शादी. फैंस को है न्यूली मैरिड कपल की तस्वीरों का इंतजार.

Advertisement
स्मृति ईरानी (इंस्टाग्राम) स्मृति ईरानी (इंस्टाग्राम)

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

बॉलीवुड के हिट कपल पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी हुई. फैंस अपने चहेते कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए तरस गए हैं. कड़ी सिक्योरिटी रखने के बावजूद सोशल मीडिया पर दीपवीर की धुंधली तस्वीरें सामने आई हैं. लेकिन अभी तक एक भी फोटो ऐसी नहीं है जिसमें स्पष्ट रुप से कपल का लुक देखने को मिले.

Advertisement

न्यूलीवेड कपल की तस्वीरों का इंतजार कर फैंस ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी थक गई हैं. एक परफेक्ट पिक्चर के इंतजार का हाल बयां करते हुए स्मृति ईरानी ने इंस्टा पर एक फनी पोस्ट शेयर किया है.

तस्वीर में एक कंकाल बेंच पर बैठा है. कैप्शन देते हुए ईरानी ने लिखा- ''जब आपने की शादी की तस्वीरों का लंबे समय तक इंतजार किया हो.''

कोंकणी शादी के बाद 15 नवंबर को -रणवीर सिंधी रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे. इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद दोनों भारत में शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे. 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. 28 नवंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी. 

दीपिका-रणवीर की शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटी नजर नहीं आए. कपल को प्राइवेट रखना चाहता था इसलिए सिर्फ करीबी लोगों को ही वेडिंग का न्योता दिया गया. लेकिन मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स की खली कमी पूरी हो जाएगी. वहां बी-टाउन के कई नामी सेलेब्स न्यूली मैरिड कपल को शादी की बधाई देने पहुंचेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement