संगीत सेरेमनी में विराट ने अनुष्का के लिए गाया ब्रेकअप सॉन्ग, VIRAL

विराट कोहली ने अपनी संगीत सेरेमनी में अनुष्का शर्मा के लिए गाया ये ब्रेकअप सॉन्ग, वीडियो हुआ वायरल.

Advertisement
विराट और अनुष्का विराट और अनुष्का

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

11 दिसंबर का दिन विराट कोहली और अनुष्का के लिए उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन साबित हुआ. सोमवार को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े का रोमांटिक अंदाज हर तरफ छाया हुआ है. एक-दूसरे का हाथ थामे विराट अनुष्का शादी की हर रस्म को एंजॉय करते दिखे. मेहंदी, हल्दी और जय माला सेरेमनी में दोनों की केमिस्ट्री एक सपने के सच होने जैसी नजर आई. इसी बीच सबसे खास था विराट का अनुष्का के प्रति बार-बार अपने प्यार का इजहार करना. विराट ने संगीत में अनुष्का के लिए एक गाना भी गाया.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर फैन क्लब की ओर से शेयर ऐसे ही एक वीडि‍यो में विराट को अनुष्का के लिए 'मेरे मेहबूब कयामत होगी... ' गाना गाते देखा जा सकता है. गौर करने वाली बात है कि ये बॉलीवुड नंबर एक जमाने से ब्रेकअप का फेमस सॉन्ग बना है. इसे किशोर कुमार ने गाया था. शादी जैसे मौके पर ब्रेकअप सॉन्ग गाना थोड़ा अटपटा तो लगा लेकिन शायद ये विराट का फेवरेट सॉन्ग हो. दूसरी वजह ये भी हो सकती है कि गेस्ट्स की मांग पर विराट ने ये गाना गाया हो.

कहा जा रहा है कि विराट ने इसे संगीत सेरेमनी के दौरान गाया. वीडियो में विराट को गाना गाते देखा जा सकता है. इस दौरान मौजूद गेस्ट एंजॉय कर रहे हैं. जबकि मेहमानों के बीच बैठीं अनुष्का भी विराट की तारीफ में तालियां बजाती नजर आ रही हैं.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विराट बै‍क टू बैक समारोह में मौजूद गेस्ट्स की फरमाइश पर गाने गा रहे हैं.

सबसे खास ये है कि सभी कैजुअल लुक में बड़े ही आराम से विराट के गानों को एंजॉय कर रहे हैं. अनुष्का भी इस मौके पर केजुअल टी शर्ट में नजर आ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »