नाना से निपटने के लिए तनुश्री को दिव्यांका त्र‍िपाठी ने दी ऐसी सलाह

तनुश्री दत्ता मामले में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्र‍िपाठी ने जाहिर की अपनी प्रतिक्र‍िया.

Advertisement
दिव्यांका त्र‍िपाठी  (फोटो: इंस्टाग्राम) दिव्यांका त्र‍िपाठी (फोटो: इंस्टाग्राम)

महेन्द्र गुप्ता

  • नई द‍िल्ली ,
  • 05 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों के बाद बॉलीवुड ही नहीं, बल्क‍ि छोटे परदे के बड़े कलाकार भी अपना स्टैंड जाहिर कर रहे हैं. 

टीवी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने स्पॉटबॉय से कहा, "यदि उनका शोषण हुआ है तो उनके पास कानूनी रास्ता है, क्योंकि इसे 10 साल हो चुके हैं और अब महिलाओं की सुरक्षा को ज्यादा संजीदा तरीके से लिया जा रहा है." तनुश्री मामले में दिव्यांका त्र‍िपाठी का सीधे तौर पर कहना है कि उन्हें इस मसले से कानूनी रूप से निपटना चाहिए. 

Advertisement

तनुश्री को मिले 2 नोट‍िस

तनुश्री के सनसनीखेज आरोपों के बाद उन्हें दो लीगल नोटिस मिले हैं. एक्ट्रेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है. तनुश्री को नाना पाटेकर के अलावा विवेक अग्निहोत्री ने लीगल नोटिस भेजा है.

नोटिस मिलने के बाद तनुश्री ने कहा, "ये उत्पीड़न के खिलाफ बोलने का नतीजा है. उन्होंने कहा कि भारत में उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्राइज मिला है."

उन्होंने कहा, "नाना और विवेक अग्निहोत्रि की टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर झूठ और गलतफहमी फैला कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके समर्थक आगे आ रहे हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरे खिलाफ आवाज उठा रहे हैं."

क्या है पूरा मामला?

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था, ''नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »