जीरो टीजर में सलमान-शाहरुख संग कटरीना को देखा आपने?

शाहरुख खान की फ‍िल्म जीरो का टीजर सामने आ गया है. टीजर में शाहरुख खान और सलमान का धमाकेदार डांस है. लेक‍िन 1 मिनट 21 सेकेंड के टीजर में कटरीना कैफ भी हैं

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

शाहरुख खान की फ‍िल्म जीरो का टीजर सामने आ गया है. टीजर में शाहरुख खान और सलमान का धमाकेदार डांस है. लेक‍िन 1 मिनट 21 सेकेंड के टीजर में कटरीना कैफ भी हैं जिन्हें तलाश करना आसान नहीं. दरअसल बौने शख्स का किरदार निभा रहे शाहरुख खान की एंट्री होती है वाइट टीशर्ट और ब्लैक जैकेट-पैंट में. लेकिन जो टीशर्ट शाहरुख ने पहनी है उसमें कटरीना कैफ की तस्वीर बनी है.

Advertisement

टीजर ने शाहरुख खान के किरदार का खुलासा भी कर द‍िया है. इस फिल्म में किंग खान बउआ स‍िंह के किरदार को अदा कर रहे है. शाहरुख खान ने फैंस को ईद की बधाई देते हुए टीजर र‍िलीज किया है. क‍िंग खान ने ट्वीट कर लिखा, ये लो, ये लो... आनंद एल रॉय की तरफ से, इस बार ईद का मीठा बहुत तेज है. तो मेरे और मेरी जीरो टीम की तरफ से ईद मुबार‍क

फिल्म के टीजर की शुरुआत मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी के शेर से होती है, 'मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया.'  बौने का किरदार निभा रहे शाहरुख खान की एंट्री होती है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिलम को 21 द‍िसंबर र‍िलीज किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »