आलिया भट्ट के घर पहुंचे रणबीर कपूर, क्या 'राजी' हैं?

हाल ही में रणबीर, आलिया के घर गए और उन्होंने आलिया के पिता महेश भट्ट से भी मुलाकात की.

Advertisement
रणबीर कपूर आलिया भट्ट रणबीर कपूर आलिया भट्ट

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. पहला ये कि दोनों कलाकार फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं और दूसरा कि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हाल ही में रणबीर, आलिया के घर गए और उन्होंने आलिया के पिता महेश भट्ट से भी मुलाकात की.

रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले थे तभी से दोनों के बीच प्यार की खबरें आती रहती हैं. वैसे आलिया भट्ट मीडिया के सामने रणबीर से अपने रिश्ते को लेकर कुछ ज्यादा नहीं बोलतीं पर रणबीर इस मामले में थोड़ी-थोड़ी प्रतिक्रया देते रहते हैं.

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था ''नहीं मैं सिंगल नहीं हूं, मैं कभी सिंगल हो ही नहीं सकता.''  इसके बाद ये पूछे जाने पर कि क्या वो आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं, रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा ''मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए 'राजी' नहीं हूं.''

बता दें कि रणबीर जल्द ही अपनीं मां नीतू कपूर का जन्मदिन मनाने पेरिस रवाना होंगे जहां उनका परिवार पहले से ही मौजूद है. फिल्म ब्रह्मास्त्र की बात करें तो फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इसमें अमिताभ बच्चन भी अभिनय करते नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement