BMC चुनाव : सोशल मुद्दे उठाने वाले आमिर नहीं डालेंगे वोट, ये सितारे भी करेंगे मिस

मुंबई में 21 फरवरी को बीएमसी चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में मुंबई में मौजूद कुछ फिल्मी सितारें तो वोट डाल रहे हं लेकिन आमिर से लेकर कुछ फिल्मी सितारें अपने बिजी शेड्यूल के कारण वोट नहीं डाल पाएंगे.

Advertisement
आमिर खान आमिर खान

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

मुंबई में 21 फरवरी को हो रहो बीएमसी चुनाव में कुछ फिल्मी सितारे वोट दे रहे हैं तो कुछ अपने फिल्मों या दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण शहर से बाहर हैं.


वोट नहीं डालने वाले नामों में का नाम सबसे प्रमुख है. सोशल मुद्दों पर हमेशा अपनी आवाज उठाने वाले आमिर बाहर होने के कारण वोट नहीं डाल पाएंगे. आमिर के अलावा , अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी जैसे सितारें भी इस बार अपना वोट नहीं डाल पाएंगे.

Advertisement


अनुपम खेर फिलहाल केपटाउन में हैं, जावेद अख्तर और शबाना आजमी बंगलुरु में हैं. वहीं ऋषि कपूर हॉगकॉग, लंदन, संजय दत्त आगरा, अजय देवगन जोधपुर में हैं. सैफ अली खान और कंगना रनोट फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में हैं. प्रियंका चोपड़ा यूएसए में अपने हॉलीवुड शोज और फिल्मों में व्यस्त हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement