शादी के बाद बिपाशा और करण बने 'लव स्कूल' के नए टीचर

करिश्मा और उपेन के बाद अब बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल बिपाशा-करण प्यार और रिलेशनशिप पर लोगों को टिप्स देते नजर आएंगे.

Advertisement
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 05 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को भले ही महीनों बीच चुके हो लेकिन दोनों अभी भी हनीमून मूड से बाहर नहीं आए हैं. दोनों कहीं ना कहीं हॉलीडे मनाने जाते ही रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं.

अब उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है. खबरों की मानें तो एमटीवी के रियलिटी शो ' को अब करण-बिपाशा होस्ट करेंगे. यह 'लव स्कूल' का दूसरा सीजन है. इसके पहले सीजन को करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल ने होस्ट किया था.

Advertisement

अब बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल पर लोगों को टिप्स देंगे. करिश्मा और उपेन के अलग हो जाने के बाद शो मेकर्स को किसी सेलिब्रिटी कपल की तलाश थी और इसके लिए करण-बिपाशा से अच्छा ऑप्शन भला और कौन हो सकता है.

शो से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ' मेकर्स की पहली पसंद है. उनके बाली से आने का इंतजार है. उनके आने के बाद सारी फॉरमैलिटीज को पूरी कर ली जाएंगी. इस शो की शूटिंग गोवा में हो सकती है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement