Film Wrap: राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी कंगना, BB में चला नॉमिनेशन का खंजर

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड जगत में दिन भर क्या कुछ हुआ खास. मनोरंजन जगत की दिन भर की बड़ी और दिलचस्प खबरों के लिए पढ़िए आज तक का फिल्म रैप.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

बिग बॉस हाउस के भीतर समीकरण जितनी तेजी से बनते और बिगड़ते हैं उसके बाद जाहिर है कि शो के बारे में कोई भी भविष्यवाणी कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. घर के भीतर मौजूद सदस्य खेल को जीतने से लिए अपनी गेम स्ट्रेटजी लगातार बदलते रहते हैं ताकि किसी के लिए भी इसे प्रेडिक्ट कर पाना आसान नहीं रह जाए.

Advertisement

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति का फिनाले वीक शुरू हो चुका है. फिनाले वीक का मतलब है 29 नवंबर को शो ऑफ एयर हो जाएगा. केबीसी के सीजन 11 को लोगों ने खूब पसंद किया है. शो टीआरपी की नजर से भी हिट रहा है. अब चैनल ने शो का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है.

धमाकेदार वीकेंड का वार एपिसोड के बाद अब एक बार फिर बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार भी नॉमिनेशन एक मजेदार टास्क के जरिए ही होगा. नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच एक बार फिर जमकर लड़ाइयां देखने को मिलेंगी. कलर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी शो के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार नॉमिनेशन काफी अलग तरीके से होगा. सभी कंटेस्टेंट्स को सूखी घास से बने पुतले दिए गए हैं. कंटेस्टेंट्स को अपने-अपने पुतले के पीछे खड़े होना होगा.

Advertisement

कपिल शर्मा शो में इस बार मेहमानों संग कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक ने ढ़ेरों मस्ती की. वहीं ऑडियंस के साथ भी दोनों ने जमकर ठहाके लगाए. शो की परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरन सिंह ने शो का एक BTS वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कपिल और कृष्णा ऑडियंस के साथ खूब मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं.

बिग बॉस के घर में इन दिनों कई अहम मुद्दे टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. लेकिन इन सभी में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. असीम और सिद्धार्थ की लड़ाई के बाद बिग बॉस के फैन्स के साथ सेलेब्स भी बंट गए हैं. सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं और दोनों की लड़ाई पर अपनी राय दे रहे हैं.

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म मणिकर्णिका से डायरेक्शन डेब्यू किया था. अब वो प्रोडक्शन में भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं. कंगना ने मणिकर्णिका के नाम से प्रोडेक्शन हाउस खोला है. वो अब पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं. ये फिल्म अयोध्या राम मंदिर केस पर बेस्ड है. फिल्म का टाइटल दिया गया है 'अपराजित अयोध्या'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »