BIG BOSS 11: बाहर हो सकता है जुबैर! दाऊद फैमिली ने कहा- फ्रॉड

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट खुद को हसीना पारकर का दामाद बताते हैं, लेकिन हसीना के परिवार के एक सदस्य ने उन्हें झूठा बताया है और एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही है.

Advertisement
जुबैर खान, हसीना पारकर जुबैर खान, हसीना पारकर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

बिग बॉस 11 में खुद को हसीना पारकर का दामाद बताने वाले जुबैर खान को आप जल्द घर से बाहर देख सकते हैं. ऐसा नहीं है कि उन्हें घरवाले एलिमिनेट करने वाले हैं, बल्कि उन्हें घर से बाहर निकाला जा सकता है.

दरअसल, जुबैर खुद को हसीना पारकर का दामाद और हसीना फिल्म का प्रोड्यूसर बतलाता है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. मिड डे के मुताबिक हसीना फिल्म के को-प्रोड्यूसर और दाऊद परिवार के सदस्य समीर आंतुले ने जुबैर को फ्रॉड बताया है. उन्होंने कहा- उनका (जुबैर) हमारे परिवार से कोई कनेक्शन नहीं है. वो दाऊद का टाइटल पबल्सिटी के लिए यूज कर रहा है. हम जल्द उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे.

Advertisement

जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुबैर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है. आंतुले ने बताया- हसीना पारकर की दो बेटियां थीं- कुदसिया और हुमायरा. दोनों ही जुबैर को नहीं जानतीं. जुबैर ने कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स में कहा कि वो कुदसिया के पति हैं, लेकिन कुदसिया की शादी बिजनेसमैन जहीर शेख से हुई है. उनका कपड़ों का बिजनेस है. इन अफवाहों पर विराम लगाना ही होगा, क्योंकि इससे मेरी बहनों को बहुतत कुछ भुगतना पड़ रहा है.

आंतुले ने बताया कि उनके पास सारे जरूरी कागजात हैं जिससे यह साबित किया जा सके कि जुबैर का दाऊद की बहन से कोई रिश्ता नहीं है. उन्होंने बताया- 2014 में जुबैर ने हसीना से मुलाकात कर उनकी बायोग्राफी बनाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन हसीना ने मना कर दिया था.

Advertisement

एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि जुबैर नागपाड़ा इलाके में सबको कंपनी का दामाद कहता है. वो यह सब कह कर पॉपुलैरिटी बटोरना चाहता है और लोगों में अपना डर बनाए रखना चाहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »