कौन Bigg Boss के घर से होगा बाहर? फैसला आज

बिग बॉस 11 के घर से इस हफ्ते कौन बाहर होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. कई रिपोर्ट्स में बंदगी कालरा का नाम है तो कई में लव त्यागी का. सलमान ने भी पुनीश को घर का विलेन बताकर नया मोड़ ला दिया.

Advertisement
Bigg boss11 Bigg boss11

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

बिग बॉस 11 के घर से इस हफ्ते कौन बाहर होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. कई रिपोर्ट्स में बंदगी कालरा का नाम है तो कई में लव त्यागी का. सलमान ने भी पुनीश को घर का विलेन बताकर नया मोड़ ला दिया.

बता दें इस ह‍फ्ते होने वाले वीकेंड का वार में होने वाले एलिमिनेशन राउंड में बंदगी कालरा, लव त्यागी और पुनीश शर्मा में से किसी एक सदस्य को घर से बेघर होना है. रिपोर्ट्स के मुताब‍िक बंदगी और लव दोनों के घर से बाहर होने की खबरें खूब चर्चा में है. खबरों की मानें तो कुछ का मानना है कि बंदगी इस हफ्ते घर से बेघर हो रही हैं और कुछ का कहना है कि लव का सफर घर में खत्म होने जा रहा है.

Advertisement

बिग बॉस के घर पुनीश के साथ लव मेकिंग सीन्स और नजदि‍कियों को लेकर चर्चा में आईं बंदगी के जाने से सबसे बड़ा शॉक पुनीश को लगा है. Bollywoodlife.com  की खबर के मुताबिक, बंदगी के एलिमिनेट होने के बाद पुनीश बेहद इमोशनल हो गए.

फैन पोल में भी एलिमिनेशन के लिए बंदगी का नाम सामने आया

बता दें कि कलर्स के एलिमि‍नेशन वोटिंग पोल में फैन्स की और से भी बंदगी का नाम ही सामने आया. कलर्स के इस पोल में सवाल किया गया था कि इस बार घर से बेघर कौन होगा- पुनीश, बंदगी या फिर लव?  ट्विटर पर फैन्स की वोटिंग के हिसाब से 39% प्रतिशत लोगों ने लव का नाम सुझाया. 9% प्रतिशत लोगों ने पुनीश का नाम लिया और 52% वोट मिले बंदगी कालरा को. इस पोल में फैन्स के 22,635 वोट्स सामने आए थे जिनके आधार पर कलर्स ने इन आंकड़ों को ट्विटर पर शेयर किया.

Advertisement

वेबसाइट में ये भी बताया गया है घर से बाहर हुईं बंदगी फिलहाल मुंबई में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »