भोजपुरी स्टार खेसारीलाल का गाना 'निमन चीज चिखाईब' यू-ट्यूब पर छाया

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म का एक गाना यू-ट्यूब पर धूम मचाए हुए है. जल्द इसके डेढ़ करोड़ व्यू हो जाएंगे.

Advertisement
खेसारीलाल खेसारीलाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म का एक गाना यू-ट्यूब पर धूम मचाए हुए है. इसके व्यू डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गए हैं. ये 2015 में आई फिल्म छपरा एक्सप्रेस का गाना है, लेकिन इसने लोकप्रियता के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.

खेसारीलाल यादव और इंदु सोनाली की 2015 में आई फिल्‍म 'छपरा एक्‍सप्रेस' ने काफी धूम मचाई थी. इसका गाना 'निमन चीज चिखाईब' यू-ट्यूब पर काफी हिट हो रहा है. इस गाने को 1.41 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके है. इन दिनों खेसारीलाल की फिल्‍में भोजपुरी सिनेमा में रंग जमा रही हैं. निमन चीज चिखाईब नाम के इस गाने को 22 हजार लाइक मिल चुके हैं.

Advertisement

हमले के बाद मिली फैन्स की सहानुभूति

बता दें कि अक्टूबर में खेसारी लाल यादव के एक कार्यक्रम में हंगामा खड़ा हो गया था. सुकमा शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में तोड़फोड़ हो गई थी और खेसारी लाल यादव की गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी. इसके बाद फैन्स खेसारीलाल के समर्थन में आ गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »