'भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता नहीं'- खेसारीलाल ने आरोपों को किया खारिज

भोजपुरी इंडस्ट्री का बचाव करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा है कि भोजपुरी फिल्मों में वल्गेैरिटी नहीं है.

Advertisement
खेसारीलाल यादव खेसारीलाल यादव

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

एक्टर खेसारीलाल यादव भोजपुरी सिनेमा में छाए हुए हैं. उन्होंने एक लंबा और संघर्षपूर्ण सफर तय किया है. भोजपुरी इंडस्ट्री का बचाव करते हुए कहा है कि भोजपुरी फिल्मों में वल्गैरिटी नहीं है. एक लोकल वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का बचाव किया और अपने जीवन में इसके महत्व के बारे में बताया.

खेसारीलाल ने बताया- ''जो लोग इंडस्ट्री में नए आते हैं वो चीप तरीके से अपना नाम कमाने की कोशिश करते हैं और अश्लीलता फैलाते हैं. जो लोग इंडस्ट्री में जमें हुए हैं वो अच्छी फिल्में करते हैं. वो किसी भी तरह के विवादित दृश्यों से खुद को बचाना ही बेहतर समझते हैं.''

Advertisement

सथ ही खेसारीलाल ने दर्शकों से इस बात का निवेदन किया कि वो भोजपुरी सिनेमा में मौजूद भद्दी और अश्लीलता से भरी फिल्मों को सिरे से खारिज कर दें और अच्छी फिल्में देखा करें. उन्होंने कहा कि वो खुद अच्छे भोजपुरी सिनेमा का परिवारवालों के साथ लुत्फ उठाते हैं.

सभी जानते हैं कि खेसारीलाल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. पहले वो दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचते थे. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से अपना करियर शुरू किया और आज वो भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं.

फिल्मों की बात करें तो खेसारी लाल की अगली फिल्म संघर्ष का ट्रेलर आ चुका है. फिल्म में उनके अपोजिट काजल राघवानी होंगी. एक हफ्ते के भीतर फिल्म के ट्रेलर को 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. पराग पाटिल द्वारा निर्देशित ये फिल्म 24 अगस्त को रिलीज की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »