आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' अबतक की सबसे बड़ी फिल्में मानी जा रही हैं. दोनों ही फिल्मों के कंटेंट ने दर्शकों के दिलो दिमाग में असर छोड़ा है. कमाई के मामले भी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. लेकिन कमाई के दंगल में कौन सी फिल्म जीतने वाली है ये देखना दिलचस्प है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को लेकर दोनों फिल्मों में कांटे की टक्कर चल रही है. दोनों ही फिल्में हिन्दी सिनेमा के इतिहास के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. अभी तक आमिर की फिल्म 'दंगल' ही 'बाहुबली 2' के मुकाबले बढ़त बनाए हुए है लेकिन अब इस मुकाबले में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. 'द टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक बाहुबली मेकर्स ने फिल्म को चीन में रिलीज करने के लिए कमर कस ली है और फिल्म की स्क्रीनिंग 6000 स्क्रीन्स पर किए जाने की तैयारी है.
की अबतक की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
दंगल:
दुनियाभर में अब तक की कमाई- 1,864 करोड़ रु
इंडियन बॉक्स ऑफिस-387.38 करोड़ रु
चीन बॉक्स ऑफिस- 1,291 करोड़ रु
अन्य विश्व बॉक्स ऑफिस-185.62 करोड़ रु
बाहुबली 2:
दुनियाभर में अब तक की कमाई- 1,725 करोड़ रु
इंडियन बॉक्स ऑफिस- 1,366 करोड़ रु (हिन्दी, तमिल, तेलुगू और मलयालम)
मुकाबला रिकॉर्ड का:
दंगल:
1. बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रु का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिन्दी फिल्म.
2. पहली सबसे बड़ी नॉन हॉलीवुड फिल्म जो कि चीन में रिलीज की गई.
3. चीन में ओपनिंग डे पर 86 करोड़ रु कमाई करने वाली फिल्म.
बाहुबली:
1. सबसे तेजी से 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़, 400 करोड़ और 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इंडियन फिल्म.
2. दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का आकंडा पार करने वाली पहली हिन्दी फिल्म.
2,000 करोड़ के क्लब में किसकी होगी एंट्री:
दोनों फिल्मों की कमाई 2000 करोड़ का आकंड़ा छूने की कगार पर है लेकिन ये देखना दिलचस्प है कि आखिर इस नंबर गेम में कौन विनर रहेगा क्योंकि इस नंबर गेम के 'दंगल' को पटकनी देने के लिए प्रभास का नया पासा फेंकना बाकी है. खबरों के मुताबिक चीन में 'बाहुबली 2' को रिलीज करने की तैयारियां जोरों पर है. इस महीने के अंत में चीन की 6000 स्क्रीन पर प्रभास छलांग लगाने की तैयारी में है. बॉक्स ऑफिस का ये मुकाबला वाकई दिलस्चप होने वाला है? आपको बता दें चीन में 'दंगल' के रिलीज के बाद अब 'दंगल' वहां की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन चुकी है करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की. फिल्म चीन के बॉक्स ऑफिस पर अबतक 1,291 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है.
पूजा बजाज