जाह्नवी के शूटिंग पर लौटने के बाद खुशी संग टाइम बिता रही हैं अंशुला

श्रीदेवी के निधन के बाद अंशुला कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी का बहुत ख्याल रख रही हैं. 6 मार्च को उन्होंने अपने घर पर जाह्नवी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जिसे देखकर पता चलता है कि जाह्नवी के शूटिंग पर जाने के बाद अंशुला और खुशी एक साथ टाइम बिता रहे हैं.

Advertisement
अंशुला कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी अंशुला कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 10 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

श्रीदेवी के निधन के बाद अंशुला कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी का बहुत ख्याल रख रही हैं. 6 मार्च को उन्होंने अपने घर पर जाह्नवी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जिसे देखकर पता चलता है कि जाह्नवी के शूटिंग पर जाने के बाद अंशुला और खुशी एक साथ टाइम बिता रहे हैं.

Advertisement

तस्वीर में संजय कपूर की बेटी शनाया नजर आ रही हैं, लेकिन अंशुला ने जो कैप्शन दिया है, उसे देखकर समझ आता है कि वो तस्वीर खुशी ने क्लिक की है. अंशुला ने इस तस्वीर में लिखा है- माइ बेबीज.

जाह्नवी ने 8 मार्च से 'धड़क' की शूटिंग शुरू कर दी. ऐसे में खुशी अकेली महसूस न करें इसलिए अंशुला उनके साथ टाइम बिता रही हैं. खबरें तो यह भी आ रही थीं कि अर्जुन कपूर अपनी बहनों के लिए पापा बोनी के साथ शिफ्ट होने वाले हैं.

जैसे ही श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी, वैसे ही अर्जुन अमृतसर में अपनी शूटिंग छोड़ मुंबई लौट गए थे. अंशुला भी अनिल कपूर के घर जाह्नवी और खुशी को सपोर्ट करने पहुंच गई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement