शिवलिंग के सामने अक्षय कुमार ने साइन की फिल्म!

अक्षय कुमार को हाल ही में 300 साल पुराने शिव मंदिर में देखा गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने यहां अपनी नई फिल्म साइन की है. लेकिन ऐसा क्यों...

Advertisement
श‍िव मंदिर में अक्षय कुमार श‍िव मंदिर में अक्षय कुमार

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

बॉलीवुड भगवानों से हमेशा प्रेरित रहा है और फिल्म से जुड़ी हर बात में वह भगवान को शरीक रखता है. ऐसा ही कुछ एक नई फिल्म के बारे में भी देखने को मिला.

अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म मुगलः द गुलशन कुमार स्टोरी को इंदौर के 300 साल पुराने माहेश्वर के शिव मंदिर में साइन किया. यह कॉन्ट्रेक्ट उन्होंने टीसीरीज के साथ साइन किया और इस मौके पर भूषण कुमार भी मौजूद थे.

Advertisement


अक्षय इन दिनों इंदौर में ही शूटिंग कर रहे हैं. अक्षय और भूषण के लिए इस फिल्म के सेंटीमेंटल वैल्यू भी बहुत है. फिल्म को अक्षय ने एक झटके में हां कर दी थी. भूषण कुमार की खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब अक्षय ने उन्हें इंदौर बुलाया और कहा कि कॉन्ट्रेक्ट को भगवान शिव के सामने साइन किया जाए.

शिव भक्त थे गुलशन कुमार
वैसे इस बात को हर कोई जानता है कि गुलशन कुमार शिव के बहुत बड़े भक्त थे. कॉन्ट्रेक्ट को तड़के अंजाम दिया गया. इस मौके पर राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर और को-प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा भी मौजूद थे.


भूषण ने कहा- शिव मंदिर के अंदर मेरे पिता की बायोपिक पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए ख्वाब जैसा था. मैं उस समय अक्षय की बगल में बैठकर अपने पिता की मौजूदगी को महसूस कर रहा था मैं इस बात को शब्दो में बयां नहीं कर सकता.

Advertisement


वैसे बायोपिक के दौर में एक और बायोपिक का आना वाकई बॉलीवुड के सच्ची कहानियों के बढ़ते प्रेम का इजहार करता है, और अक्षय फिर से एक और असल जिंदगी के पात्र को निभाते नजर आएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement