बिग बॉस के फिनाले में 'टाइगर' से मिलेगा सुपर हीरो 'पैडमैन'

बिग बॉस 11 का फिनाले नजदीक आ चुका है. एक तरफ जहां शो जीतने के लिए कंटेस्टेंट पूरी जान लगा रहे हैं, वहीं फिनाले की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

Advertisement
सलमान, अक्षय, सोनम सलमान, अक्षय, सोनम

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

बिग बॉस 11 का फिनाले नजदीक आ चुका है. एक तरफ जहां शो जीतने के लिए कंटेस्टेंट पूरी जान लगा रहे हैं, वहीं फिनाले की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

इंडियान एक्प्रेस के मुताबिक शो के आखिरी दिन को खास बनाने के लिए अक्षय कुमार अपनी पैडमैन टीम के साथ फिल्म को प्रमोट करने आ रहे हैं. अक्षय के आने से बेशक फिनाले का मजेदार होना तय है. वैसे बिग बॉस के घर में रहना कोई आसान काम नहीं है. इसलिए घर के अंदर अक्षय घरवालों से मिलने जाएंगे और उनके साथ कई गेमस भी खेलेंगे. अक्षय, सोनम और राधिका की एंट्री सभी घरवालों को स्ट्रेस फ्री बनाने का काम जरूर करेग,क्योंकि घर में इन दिनों माहौल में टेंशन काफी बढ़ गई है.

Advertisement

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'पैडमैन'  25 जनवरी को ही रिलीज होने जा रही है. हाल ही में इस फिल्म की मेकिंग का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. इसमें ट्विंकल खन्ना पैडमैन की कहानी के बारे में बता रही हैं. ये एक ऐसे शख्स की कहानी है जो महिलाओं के उस मुद्दे को उठाता है  जिसे बताने में भी उन्हें शर्म आती है.

रियल स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म

यह फिल्म अरणांचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर बेस्ड है. अरणांचलम कोयमंबटूर के निवासी हैं. उन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन इजाद की थी. ट्विंकल खन्ना ने 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' नाम की एक किताब लिखी है, जिसमें अरणांचलम मुरगननाथम की कहानी बताई गई है. यह फिल्म बतौर प्रोड्यूसर ट्विंकल की पहली फिल्म है.

Advertisement

37 दिनों में पूरी हुई थी पैडमैन की शूटिंग

फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है और ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है. अक्षय ने फिल्म की शूटिंग 37 दिनों में ही खत्म दी थी. आर बाल्की ने 'चीनी कम', 'पा', 'शमिताभ', 'की एंड का' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. इसकी शूटिंग इंदौर, दिल्ली और बनारस में हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement