‘सिंघम’ का PAK को पंच, कहा- बैन सही, वहां के कलाकारों के साथ नहीं करूंगा काम, काजोल ने भी किया ट्वीट

भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग में एक और नाम जुड़ गया है. बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अजय देवगन ने भी खुले दिल से इस प्रतिबंध का समर्थन किया है...

Advertisement
अजय देवगन अजय देवगन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 08 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दोनों देशों के कलाकारों पर भी हावी होने लगा है. उरी हमले के मद्देनजर भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है. हर रोज देश और पड़ोसी मुल्क के कलाकार बयानबाजी कर रहे हैं. इसी में एक नया नाम जुड़ गया है, बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अजय देवगन का.

Advertisement

आजतक के साथ इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि मैं सिक्योरिटी फोर्सेज के साथ हूं और सभी भारतीय भी भारत के कदम को सही मानते हैं. पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर हो सकता है कि सलमान खान का नजरिया सही रहा हो लेकिन अभी हालात ठीक नहीं हैं. जब दो देशों के बीच तनाव बढ़ जाता है तो वीजा जैसी प्रॉसेस भी मुश्किल हो जाती है.

हाल में अजय देवगन ने एक बयान में कहा कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे और इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के लिए बने प्रतिबंध का भी खुलकर समर्थन किया. पाकिस्तानी कलाकारों के भारत मे काम करने पर प्रतिबंध के पक्ष एक और फिल्मी हस्ती आगे आई है. अभिनेता ने कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'यह समय देश के साथ खड़े होने का है.' पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं क्योंकि आप सबसे पहले भारतीय हैं. अगर मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है तो मुझे परवाह नहीं है. उनके कलाकार अपने देश के साथ खड़े हैं. वह यहां कमाते हैं लेकिन अपने देश का साथ देते हैं. हमें उनसे सीखना चाहिए.'

इसी महीने के आखिर में की फिल्म 'शिवाय' रिलीज हो रही है. अजय के बयान के कुछ देर बाद ही उनकी पत्नी और बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री काजोल ने ट्वीट कर अपने पति की तारीफ की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement