एक बार फिर सरदार बनेंगे अजय देवगन, इस कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन जितने परफैक्शन से एक्शन मूवी करते हैं उतनी ही सहजता से वो कॉमेडी भी कर लेते हैं. खबर है कि वो जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे.

Advertisement
अजय देवगन अजय देवगन

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन जितने परफैक्शन से एक्शन मूवी करते हैं उतनी ही सहजता से वो कॉमेडी भी कर लेते हैं. खबर है कि वो जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे.

सन ऑफ सरदार के डायरेक्टर अश्विनी धीर ने पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वो फिर से अजय देवगन के साथ एक कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं. उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म में अजय एक फनी सरदार की भूमिका में नजर आएंगे.

Advertisement

धीर ने कहा कि ये फिल्म सन ऑफ सरदार का दूसरा पार्ट भी हो सकती है. हालांकि इसके बारे में उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं बताया. पर इतना जरूर कहा कि फिल्म में अजय का किरदार बेहद मजाकिया होगा और वो एक बार फिर से दर्शकों के बीच सरदार की भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर या दिसंबर तक शुरू की जाएगी. फिल्म को अगले साल की दिवाली तक रिलीज किया जा सकती है. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए उनहोंने कहा कि फिल्म के निर्माता अजय देवगन ही हैं और वही फिल्म की रिलीज डेट तय करेंगे.

इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने लगभग दो हफ्ते की रिलीज के अंदर 70 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement