सीरियल ये जादू है जिन्न का में होने जा रही है श्रुति शर्मा की एंट्री, इस किरदार में आएंगी नजर

नए एक्टर में से एक हैं श्रुति शर्मा जिन्होंने इससे पहले गुल खान के ही सीरियल नजर 2 में पलक और सीरियल गठबंधन में धनक का किरदार निभाया था. वहीं दूसरे हैं टिक टॉक स्टार शहजादा, जो हाल ही में कलर्स के रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे.

Advertisement
श्रुति शर्मा श्रुति शर्मा

साधना कुमार

  • मुंबई,
  • 28 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

स्टार प्लस के सीरियल 'ये जादू है जिन्न का' में अब जादू कम और शायरियां ज्यादा होंगी. क्योंकि अमन और रोशनी की जिंदगी में आ रही हैं एक मेहमान जिनका नाम है शायरी. सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी है और बहुत जल्द नए एपिसोड के साथ नए किरदार भी आने वाले हैं. सीरियल की प्रोड्यूसर गुल खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरियल 'ये जादू है जिन्न का' में आने वाले दोनों नए किरदारों की एंट्री का खुलासा कर दिया है.

Advertisement

इस नए एक्टर में से एक हैं श्रुति शर्मा जिन्होंने इससे पहले गुल खान के ही सीरियल 'नजर 2' में पलक और सीरियल गठबंधन में धनक का किरदार निभाया था. वहीं दूसरे हैं टिक टॉक स्टार शहजादा, जो हाल ही में कलर्स के रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे. सीरियल 'ये जादू है जिन्न का' में श्रुति शर्मा 'शायरी' का किरदार निभाएंगी और शहजादा के किरदार का नाम है रहमान अहमद खान.

शायरी बनी श्रुति ने आजतक से की खास बातचीत

श्रुति शर्मा ने आजतक को अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, "अभी तक जितने भी कैरेक्टर मैंने प्ले किए हैं, चाहें वो धनक हो, पलक हो, स्नेहा हो या नाजिया हो, ये किरदार उन सब किरदारों से अलग है. अभी तक मैंने बहुत ही शांत और डिसिप्लिन वाले कैरेक्टर प्ले किए हैं. जो शायरी मेरा कैरेक्टर है इस सीरियल में वो एक झल्ली लड़की है. वो अपनी जिंदगी को ऐसे जीती है जैसे आज ही का दिन है बस, तो उसे जी भरकर जी लो. तो ये जो कैरेक्टर है वो बहुत चुलबुला, बहुत मेसी और बहुत फूडी है. मुझसे बिल्कुल अलग है वो किरदार, इसलिए मैं भी बहुत उत्साहित हूं उस कैरेक्टर को प्ले करने के लिए. जो मन चाहता है वो करने वाली लड़की है ये."

Advertisement

इस सीरियल के मुख्य किरदार हैं अमन और रोशनी, अब तक जो भी नई एंट्री हुई है वो अमन और रोशनी की जिंदगी में कोई न कोई मुसीबत जरूर लाई है. दिसम्बर 2019 में अरहान बहल ने सीरियल में कबीर के किरदार में एंट्री की जो अमन की सारी शक्तियां पाना चाहता है. मार्च 2020 में सुरभि ज्योति ने सीरियल में डबल रोल प्ले किया, जिसमें एक पॉजिटिव था और एक नेगेटिव जो रोशिनी को मारना चाहती थी. हालांकि शूटिंग पर ब्रेक लगने से पहले ही सुरभि के नेगेटिव किरदार का अंत हो गया लेकिन जाने से पहले वो रोशनी की जिन्दगी को खतरे में डालकर गई.

उसी दौरान रोशनी के प्रेग्नेंट होने की खबर ने घर में खुशियां ला दी थीं. हालांकि अमन को खतरे का आभास हो गया था, इससे पहले कहानी में कोई ट्विस्ट आता शूटिंग पर ब्रेक गया. शूटिंग फिर से शुरू हो गई है. कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है. लेकिन नई एंट्री के साथ जाहिर है कोई ना कोई कनेक्शन जरूर होगा. इसपर श्रुति ने कहा, "नहीं, नहीं ये बहुत ही पॉजिटिव कैरेक्टर है. वो अमन और रोशनी की लाइफ में खुशियां ला सकती है तूफान तो नहीं लाएगी. क्यूंकि वो विश्वास करती है खुशियां फैलाने में. ये बिलकुल भी नेगेटिव कैरेक्टर नहीं है, कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी अमन और रोशनी को. हर कैरेक्टर का जो इंट्रोडक्शन टाइम होता है वो लेखक लिख रहा है. अभी जो कहानी है जो छूट गई थी लॉक डाउन से पहले उसे फिनिश कर रहे हैं और आई थिंक मेरा जो शूट है उसे स्टार्ट होने में एक-दो दिन हैं. बाकी जो दूसरी फॉर्मलिटीज होती हैं वही हो रही है अभी.

Advertisement

इस सीरियल में श्रुति शर्मा की जोड़ी जमेगी टिक-टॉक स्टार शहजादा के साथ, जो रहमान अहमद खान का किरदार निभा रहे हैं. प्रोमो में जहां शायरी का किरदार फिल्मी दिखाया गया है वहीं रहमान का किरदार स्ट्रिक्ट दिखाया है. दोनों की केमिस्ट्री कैसे बनेगी इसका बारे में बताते हुए श्रुति ने कहा, "बहुत ही मजेदार ट्विस्ट है. ये जो कैरेक्टर है शायरी और रहमान का, ये दोनों एक दूसरे से एकदम विपरीत हैं. मैं चाहूंगी की लोग देखें, उनकी अंदर जो उत्सुकता है जानने के लिए कि क्या ट्विस्ट है ये मैं बने रहने देना चाहती हूं."

वैसे वो कहते हैं ना 'अपोजिट अट्रैक्ट्स ईच अदर'. वैसे ही शायरी और रहमान की जोड़ी होगी, जिसे देखना में दर्शकों को बहुत मजा आएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »