पाकिस्तानी महिला कलाकार को पति ने गोलियों से भूना

रेशमा अपने भाई के घर में रह रही थीं जहां आकर उनके पति ने उन्हें गोलियों से भून दिया. रेशमा पश्तो सॉन्ग और पाकिस्तानी ड्रामा जोबल गोलुना के लिए मशहूर थीं.

Advertisement
रेशमा रेशमा

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत में महिला कलाकार की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि गायक रेशमा की उन्हीं के पति ने नौशेहरा कलां इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी.

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में जियो टीवी के हवाले से लिखा कि रेशमा आरोपी की चौथी पत्नी थीं, जो अपने भाई के साथ शहर के हकीमाबाद इलाके में रहा करती थी. जानकारी के मुताबिक आरोपी घर में घुसा और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया.

Advertisement

खबर है कि आरोपी ने इस पूरी वारदात को अंजाम एक घरेलू मसले के बढ़ जाने के चलते दिया. रेशमा का पति इस हत्याकांड के बाद वहां से भाग निकला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बारे में लगातार जांच की जा रही है.

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान में किसी महिला कलाकार पर जानलेवा हमला किया गया है. खैबर पख्तूनख्वां में इस साल सामने आया इस तरह का यह 15वां मामला है. इसी तरह के एक हमले में स्टेज एक्ट्रेस सुंबुल की 3 फरवरी को मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement