Leak हुआ रणबीर का लुक, लग रहे हैं संजय दत्त की कॉपी

संजय दत्त की बायोपिक में एक्टर रणबीर कपूर को साइन किया गया है. अक्सर सेट से रणबीर की फोटोज आती रहती हैं. 25 नवंबर को रणबीर की कुछ और फोटोज सामने आई हैं...

Advertisement
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है और उन्होंने अपने आप को संजय दत्त जैसा बना लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 25 नवंबर, शनिवार को रणबीर की कुछ फोटोज लीक हुई हैं जिसमें वो बिलकुल संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं.

Advertisement

रणबीर कपूर इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग पाली हिल में कर रहे हैं. फिल्म के सेट से रणबीर की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें वो एकदम संजय दत्त लग रहे हैं. कुछ दिनों पहले रणबीर को संजय दत्त के घर में देखा गया था. तब भी रणबीर का लुक काफी वायरल हुआ था.

बता दें कि पिछले दिनों एक पॉपुलर दैनिक अखबार से बातचीत में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक और उनकी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. रणबीर कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म में हम संजय दत्त को कोई साधु दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. उन्हें गांधी जी की तरह नहीं दिखाया जाएगा. उन्हें फ्रॉड मैन ही दिखाया जा रहा है.

रणबीर कपूर ने साथ ही ये भी कहा कि यह फिल्म संजय दत्त की छवि सुधारने के लिए नहीं बनाई जा रही है. संजय दत्त की जिंदगी से काफी विवाद जुड़े रहे हैं और ये तमाम बातें इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी. हालांकि एक अच्छी बात यह रही है कि संजय दत्त अपनी जिंदगी में हमेशा पॉजिटिव रहे हैं और ये बात हर किसी को उनसे जरूर सीखनी चाहिए.

Advertisement

बता दें कि संजय दत्त पर बनने वाली इस फिल्म का नाम अब तक फाइनल नहीं हुआ है और ना ही इससे जुड़ी कोई भी तस्वीर या जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की गई है. बावजूद इसके यह फिल्म लगातार चर्चाओं में है और इसकी एक वजह रणबीर कपूर के संजय दत्त जैसा दिखने के लिए बनाए लुक्स हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement