बस कंडक्टर का बेटा बना स्टार, कभी खाने को तरसा, सड़कों पर काटीं रातें, टॉक्सिक में मचाई 'तबाही'

यश ने टॉक्सिक के नए गाने तबाही से सबको हैरान किया. लेकिन उनकी स्ट्रगल स्टोरी शायद इस गाने से ज्यादा सरप्राइज करेगी. एक बस कंडक्टर का बेटा होने के साथ-साथ उन्होंने जिंदगी में पर्सनल लेवल पर भी काफी संघर्ष किया. सड़कों पर रातें बिताने के साथ-साथ एक वक्त के खाने के लिए भी उन्हें दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी.

Advertisement
शौहरत से पहले यश ने देखा स्ट्रगल (Photo: Screengrab) शौहरत से पहले यश ने देखा स्ट्रगल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में हद से ज्यादा इंटीमेट सीन्स की वजह से इसपर काफी बातें हो रही हैं. बीते दिन फिल्म का नया गाना तबाही रिलीज हुआ, जिसमें यश और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की सिजलिंग केमिस्ट्री देखी गई. दोनों एक-दूसरे संग इंटीमेट हुए, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हुआ. 

Advertisement

यश के इस गाने से ये तो तय ही माना जा रहा है कि वो टॉक्सिक से 'तबाही' मचाने वाले हैं. केजीएफ के बाद, उनकी झोली में एक और बड़ी सक्सेसफुल फिल्म आने वाली है. वो अब इंडिया के अगले बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर हैं. लेकिन यश के लिए यहां तक का सफर जितना आसान सबको लगता है, असलियत में वैसा बिल्कुल नहीं है. 

पिता थे बस कंडक्टर

यश एक बस कंडक्टर के बेटे हैं, जिनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है. उन्होंने अपने बचपन में ही एक्टर बनने का सपना देखा था. वो अपने घर से भागकर बेंगलुरू आ गए थे. यश ने अपने पिछले कई सारे इंटरव्यूज में अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता मेहनत से घर चलाया करते थे. 

यश ने जी कन्नड़ चैनल पर आने वाले एक्टर रमेश के शो पर कहा था कि वो एक बस ड्राइवर के बेटे कहलाए जाने पर गर्व महसूस करते हैं. जब लोग उनके लिए कहते थे कि वो खुद ऑडी जैसी महंगी गाड़ी में घूमते हैं और उनके पिता बस चलाते हैं, तो एक्टर को इससे फर्क नहीं पड़ता था. क्योंकि उनके पिता वो काम अपनी मर्जी से करते थे. जबतक वो रिटायर नहीं हुए, उन्होंने तबतक बस चलाई. यश के पिता ने अपनी ड्यूटी पूरी करके बस चलाना छोड़ा था. कन्नड़ स्टार ने ये भी बताया कि वो अपनी शुरुआती जर्नी कभी नहीं भूले. 

Advertisement

जेब में 300 रुपये लेकर भागे थे यश

जब यश केजीएफ पार्ट 1 से सब जगह छा गए थे, तब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल को याद किया था. उन्होंने बताया कि वो अपने घर से बेंगलुरू भाग गए थे ताकि एक्टर बन सकें. तब उनकी जेब में सिर्फ 300 रुपये थे, जिसमें वो अपना गुजारा करते थे. यश ने कई रातें सड़कों पर बिताई हैं. 

वो छोटे-छोटे होटल में जाकर फ्री का खाना खाने पर मजबूर होते थे. एक्टर ने बताया कि कैसे होटल के मालिक भी उन्हें थोड़ा सपोर्ट करते थे. एक टॉक शो में यश से जुड़ी एक हैरान करने वाली भी सामने आई थी. एक्टर कई दिनों तक एक वक्त के खाने का जुगाड़ भी नहीं कर पाते थे, उन्हें कई बार मुरमुरे और पानी पीकर अपना पेट भरना पड़ता था और ग्राउंड पर सोना पड़ता था. 

एक रात ने बदली किस्मत

एक बार यश को मजबूरन बस स्टॉप पर सोना पड़ा था. वो जिस फिल्म में काम कर रहे थे, वो बंद पड़ गई थी जिस वजह से एक्टर रास्ते पर आ गए. उन्हें किसी से कोई मदद नहीं मिली. उस रात यश ने कई सारी तकलीफें झेलीं, मगर तभी उन्होंने ये भी फैसला किया कि वो एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे. वो दिन से लेकर आजतक यश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

Advertisement

अब यश टॉक्सिक से वर्ल्डवाइड छाने की तैयारी में हैं. इसके अलावा वो इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म रामायण में भी रावण का रोल निभा रहे हैं. इसे वो नमित मल्होत्रा के साथ को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी. जहां टॉक्सिक 26 अगस्त को आ रही है, वहीं रामायण दिवाली पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »