टॉक्सिक में यश ने तोड़ा अपना 'परिवार-फ्रेंडली' नियम! सालों पहले रोमांटिक सीन से डरे, अब भूले वादा?

यश इस समय टॉक्सिक फिल्म की वजह से हर किसी के निशाने पर आ चुके हैं. उनकी फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स विवाद में हैं. लेकिन यश ने सालों पहले फिल्मोें में रोमांटिक सीन्स करने से कुछ इस प्रकार 'तौबा' किया था, जो अब फैंस उन्हें याद दिला रहे हैं. क्या था एक्टर का वादा?

Advertisement
यश की टॉक्सिक पर बवाल (Photo: Screengrab) यश की टॉक्सिक पर बवाल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

यश अपनी अगली फिल्म टॉक्सिक के कारण लगता है कि बुरी तरह फंस चुके हैं. पहले वो इसे किसी ना किसी कारण से टाल रहे थे. फिर अब जब इसकी रिलीज की बारी आई, तो अपने लेटेस्ट टीजर की वजह से उसे काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी. टॉक्सिक के लेडीज एंड लेडीज टीजर में हद से ज्यादा इंटीमेट सीन्स देख सब हैरान हैं. 

Advertisement

यश की टॉक्सिक का अभी तक जितना फुटेज हमने देखा, उसमें अधिकतर सभी में इंटीमेट सीन्स थे. मगर लेटेस्ट टीजर ने इंटीमेसी की हदें पार कर दीं, जिससे एक्टर के फैंस भी निराश हुए. कई लोगों ने तो अब मन बना लिया है कि वो शायद इस फिल्म को नहीं देखेंगे. उन्होंने इस फिल्म को ही पूरी तरह 'टॉक्सिक' मान लिया है, जो यश के लिए अच्छी खबर नहीं है. 

टॉक्सिक की इंटीमेसी से फंसे यश

यश के इस 'टॉक्सिक' टीजर के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है. इसमें उनका एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आता है, जिसमें उन्होंने पब्लिकली ये बात कही थी कि वो ऐसा कोई सीन अपनी फिल्म में नहीं करेंगे जो उनके माता-पिता को भी देखने में असहज महसूस करा दे. अब लोगों का मानना है कि यश अपना यही वादा भूल चुके हैं. 

Advertisement

जब यश अपने करियर में सफलता हासिल कर रहे थे, तब वो एक्टर रमेश अरविंद के टॉक शो पर पहुंचे थे. वहां उन्होंने खुद कुबूल किया था कि रोमांटिक सीन्स उन्हें काफी असहज महसूस कराते हैं. कन्नड़ स्टार ने कहा था- मुझे बहुत हैरानी होती है जब लोग कहते हैं कि मैं रोमांटिक सीन बहुत अच्छे से करता हूं.

'पहले ऐसे सीन करते समय मुझे बहुत घबराहट होती थी. मेरी पत्नी राधिका समेत बाकी लोग भी मेरे रोमांटिक सीन करते समय मुझ पर हंसते थे. आज भी मैं यही नियम फॉलो करता हूं- अगर कोई सीन मैं अपने मम्मी-पापा के साथ कमरे में बैठकर नहीं देख सकता, तो मैं वैसा सीन कभी नहीं करता. क्योंकि इससे बहुत से दर्शकों को असहजता होती है.'

रोमांटिक सीन रिहर्स करते थे यश

यश ने आगे कहा था कि जब उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला रोमांटिक सीन किया था, तब वो काफी घबरा गए थे. उन्होंने बताया- मेरे टीवी शो के पहली ही शॉट में मुझे कहा गया कि लीड हीरोइन की साड़ी खींचो. मैं डर गया. हीरोइनें आ-आकर मुझे समझातीं कि कोई बात नहीं, ये तो बस एक सीन है.

'मैं कहता कि प्लीज मुझे रहने दो. मेरी मां मुझे देखकर बहुत निराश होतीं. वो कहतीं कि तुम्हें रोमांटिक सीन करना भी नहीं आता. मैं घंटों पार्क में हेलमेट पहनकर बैठता और लोगों के रोमांटिक अंदाज देखता. अपनी मां के साथ भी रोमांटिक सीन प्रैक्टिस करता, तो वो मुझे भगा देतीं. आखिरकार मैंने सीख ही लिया कि वो कैसे करते हैं.'

Advertisement

कन्नड़ सिनेमा में यश कितने बड़े स्टार हैं, इसका अंदाजा शायद कई लोगों को नहीं होगा. केजीएफ से पहले उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. मगर टॉक्सिक उनके फिल्मी करियर में वो एक हिस्सा थी, जो उन्हें ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी पहचान दिलाती. लेकिन अब लगता है कि फिल्म के बोल्ड-इंटीमेट सीन्स उन्हें थोड़ी परेशानी में जरूर डालेंगे. ये फिल्म 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस दिखेंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »