सालों पहले हो गई थी अनिरुद्ध की शादी की भविष्यवाणी! अब जल्द IPL टीम की मालकिन संग लेंगे सात-फेरे

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध की शादी अब जल्द होने वाली है. इस बीच उनका एक पुराना क्लिप वायरल हो रहा है. टीवी पर कई सालों पहले अनिरुद्ध की शादी को लेकर एक भविष्यवाणी की गई थी, जो अब सच हो चुकी है. सालों पहले क्या कहा गया था?

Advertisement
काव्या से हो रही अनिरुद्ध की शादी (Photo: ITGD) काव्या से हो रही अनिरुद्ध की शादी (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर अब शादी करने जा रहे हैं. 11 नवंबर को ग्रीस में उनकी वेडिंग है. उनकी शादी सन टीवी और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या से हो रही है. इस ग्रैंड वेडिंग के रिसेप्शन में कई बड़ी हस्थियां शामिल होंगी. 

अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम थलपति विजय उनकी खुशियों में शामिल होने वाले हैं. 21 नवंबर को जो चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन है, उसमें ये सभी लोग मौजूद होंगे. काव्या अब रजनीकांत के घर की बहू बनने जा रही हैं. पिछला कुछ समय उनके परिवार के लिए प्रोफेशनली भी काफी अच्छा गया है, अब पर्सनल जिंदगी में भी खुशियां आ रही हैं. 

Advertisement

अनिरुद्ध की शादी की भविष्यवाणी

अनिरुद्ध की शादी काव्या से होगी, इस बात की भविष्यवाणी भी कई सालों पहले हो चुकी थी. इंटरनेट पर इस समय एक क्लिप वायरल है, जो करीब 10 साल पुरानी बताई जा रही है. इसमें एक टैरोट रीडर म्यूजिक कंपोजर को ये बता रही हैं कि उनकी शादी किससे होगी. एक तमिल चैनल पर अनिरुद्ध की लव लाइफ की चर्चा हुई थी. इसमें टैरोट रीडर से पूछा गया कि उनकी शादी से पहले कितनी गर्लफ्रेंड होंगी, और वो लव मैरिज करेंगे या अरेंज? 

तो इसपर कहा गया था कि अनिरुद्ध उसी लड़की से शादी करेंगे, जिसे उनके पिता पसंद करेंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि अनिरुद्ध की शादी लव मैरिज होगी, यानी पहले वो किसी लड़की से प्यार करेंगे और फिर अपने पिता से उसकी शादी के लिए मंजूरी लेंगे. इतना ही नहीं, ज्योतिषी ने अनिरुद्ध की होने वाली पत्नी को लेकर भी कुछ बातें बताई थीं.

Advertisement

उन्होंने कहा था कि अनिरुद्ध की पत्नी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं होगी. वो लड़की काफी पढ़ी-लिखी होगी और उसका संबंध टेलीकम्युनिकेशन या ब्रॉडकास्टिंग फील्ड से हो सकता है. ज्योतिषी ने यहां तक कहा था कि वो लड़की अनिरुद्ध के घर से एक-दो किलोमीटर के दायरे में रहती होगी.

काव्या से कैसे जुड़ रही है भविष्यवाणी?

अब अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच लोगों को करीब 10 साल पुराना यही वीडियो याद आ गया है. लोगों का कहना है कि उस समय की गई कई बातें काव्या के साथ मेल खाती नजर आ रही हैं. काव्या के पिता सन टीवी के मालिक हैं, जो एक टेलीकम्युनिकेशन या ब्रॉडकास्टिंग चैनल है. वहीं काव्या ने यूके के बिजनेस स्कूल से MBA किया हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या पहले एक-दूसरे को पसंद करते थे और बाद में दोनों के परिवारों की सहमति भी मिल गई. यही वजह है कि पुरानी भविष्यवाणी का वीडियो अब दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बात करें अनिरुद्ध कैसे रजनीकांत से जुड़े हुए हैं, तो दरअसल तमिल सुपरस्टार की पत्नी लता रजनीकांत म्यूजिक कंपोजर की सगी मौसी हैं. रजनीकांत ने अनिरुद्ध को बचपन से पाला है, और अब वो उनकी फिल्मों में दमदार म्यूजिक देकर लोगों का दिल जीतते हैं. हाल ही में आई उनकी जेलर 2 में भी अनिरुद्ध के गाने ही धूम मचा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »